18 जून को होने जा रही अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रतिभागियों को कई रूल्स का सख्ती से पालन करना होगा। परीक्षा के दौरान नकल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक घंटा पहले रिपोर्ट करनी है। परीक्षा केंद्र के गेट पर ही परीक्षार्थी की विडियोग्राफी की जाएगी। उपरांत परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पहले केंद्र में किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों, संयुक्त टीमों, केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षक अमलों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक परीक्षार्थी की गहनता से तलाशी लेंगे व सुनिश्चित करेंगे। परीक्षार्थियों के पास किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री मोबाइल, ब्लूटुथ आदि नहीं होने चाहिए।
बोर्ड सचिव ने कहा कि कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अपनी अतिरिक्त फोटो लगाते हुए उसे राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना होगा। साथ ही अपने साथ एक वैध फोटो पहचान-पत्र भी परीक्षा केंद्र पर लेकर पहुंचे। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा समाप्ति उपरांत केंद्र पर ही जमा किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे परीक्षार्थी जिनका परीक्षा केंद्र उसी विद्यालय में आया है, जहां वे शिक्षक के तौर पर अथवा अन्य किसी प्रकार से संबंध रखते हैं। वो सभी बोर्ड कार्यालय को 15 जून तक सूचना दे।