फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET एग्जाम देने जा रहे हैं, जरूर पढ़ लिजिए ये सख्त फरमान

Fri, 17 Jun 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगर आप 18 जून को होने वाला एचटेट एग्जाम देने जा रहे हैं तो पहले यह सख्त फरमान जरूर पढ़ लिजिए। इस पर अमल करना जरूरी होगा। परीक्षा के लेवल-3 परीक्षा शुरू होने से पहले एंट्री प्वाइंट पर हर परीक्षार्थी की बारीकी से जांच होगी। जांच की बाकायदा वीडियोग्राफी होगी। यहां तक कि धार्मिक प्रतीक के रूप में पहने जाने वाली वस्तुओं जैसे चूडियां, कंगन, मंगलसूत्र, पगड़ी, कड़ा, कृपाण आदि को जांच होगी, लेकिन जांच के बाद छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल पर पूर्णतया अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों पर मुख्य द्वार से ही चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को केन्द्र पर एक घंटा पहले रिपोर्ट करनी है। परीक्षा संचालन का समय दोपहर दो बजे से सायं साढ़े चार बजे तक रखा गया है। परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके बाद ही परीक्षार्थी को केंद्र में में प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा व किसी भी अवस्था में इसके बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों, संयुक्त टीमों, केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षक अमलों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक परीक्षार्थी की गहनता से तलाशी लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक प्रतीक के रूप में पहने जाने वाली वस्तुओं यथा चूड़ियां, कंगन, मंगलसूत्र, पगड़ी, कड़ा, कृपाण आदि को जांच उपरांत छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें