हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड चेयरमैन और सचिव संयुक्त प्रेस वार्ता कर 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस बार कुल 50.49 परीक्षार्थी पास हुए। इनमें से 55.30 फीसदी लड़की पास हुई और 46.52 फीसदी लड़के।
48.38 फीसदी शहरी बच्चे पास हुए और 52.58 फीसदी ग्रामीण। प्राईवेट स्कूलों के 58.13 फीसदी बच्चे पास हुए, वहीं सरकारी स्कूलों के 43.50 फीसदी बच्चे। 10वीं में कुल 3,88,205 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें 1,43,676 लड़कियां और 1,75,166 लड़के शामिल हैं। हरियाणा बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 7 मार्च से शुरू हुए थे। इन परीक्षाओं के लिए कुल 1618 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल को रोकने के लिए 22652 सुपरवाइजर और फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए थे। इससे पहले 20 मई को आए हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। 10वीं में केवल 12.04 प्रतिशत और 12वीं में 17.19 प्रतिशत ही परीक्षा पास कर पाए। बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है। 12वीं कक्षा में रेवाड़ी के हरीश शर्मा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। ओवरऑल रिजल्ट 64.50 फीसदी रहा। यह पिछले साल के मुकाबले यह 2.10 फीसदी अधिक है।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
1.बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bseh.org.in पर जाएं
2. फिर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
3. उसके बाद कक्षा 10वीं के लिंक पर क्लिक करें
4. अब अपना रोल नम्बर और रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करें
5. बटन दबाने के बाद रिजल्ट पेज पर आ जाएगा