फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ लीजिए फायदे में रहेंगे

Fri, 21 Oct 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलर्स के लिए राहत की खबर है। जल्द ही करीब 6 हजार हॉस्टलर देश के किसी भी हिस्से में बैठकर हॉस्टल की फीस ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। पीयू प्रशासन ने हॉस्टल फीस ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार इस संबंध में कमेटी गठित की जा चुकी है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के कुल 18 हॉस्टल हैं। जिनमें 9 लड़कियों के 8 लड़कों के और 1 इंटरनेशनल हॉस्टल है। यहां पर 6 हजार से अधिक छात्र रहते हैं। फीस जमा करने के लिए सभी हॉस्टल में कुछ दिन निर्धारित होते हैं। छात्रों को फीस जमा करने के लिए 2 से 3 घंटे का समय दिया जाता है। ऐसे में कई छात्र समय पर फीस जमा नहीं कर पाते। लेट फीस के तौर पर छात्रों को भारी जुर्माना देना पड़ता है। 

जानकारी अनुसार हाल ही में पीयू स्टूडेंट काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी आशिक मोहम्मद ने हॉस्टल फीस की ऑनलाइन सुविधा शुरू करने को लेकर डीयूआई और अन्य अधिकारियों को चिट्ठी लिखी थी। मामले में अब अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आशिक मोहम्मद के अनुसार ऑनलाइन फीस की सुविधा होने से परिवार के सदस्य भी आसानी से देश में कहीं से भी फीस भर सकेंगे। छात्रों को फीस भरने के लेक्चर भी मिस नहीं करने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

18 हॉस्टल में पढ़ रहे 6 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को मिलेगा फायदा

Panjab University - फोटो : amar ujala
मामले में पीयू डीयूआई प्रो.दिनेश गुप्ता का कहना है कि हॉस्टल फीस ऑनलाइन सुविधा करने के बारे में काफी समय पहले मेरे पास फाइल आई थी। जिसे डीएसडब्ल्यू को भेज दिया था। नए सिस्टम को शुरू करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 

स्टूडेंट सेंटर की सफाई का टेंडर नई कंपनी को
पीयू स्टूडेंट सेंटर पर सफाई की खस्ता हालत को सुधाने के लिए भी प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है।   स्टूडेंट सेंटर की सफाई का जिम्म नई कंपनी को ठेका दिया गया है। शुक्रवार से नए सफाई कर्मचारियों को स्टूडेंट सेंटर की जिम्मेदारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि स्टूडेंट सेंटर पर गंदगी को लेकर कई बार स्टूडेंट काउंसिल और अन्य छात्र संगठन विरोध जता चुके हैं। स्टूडेंट सेंटर पर देश विदेश से पीयू के एल्युमनी परिवार के साथ खाना खाने और पुरानी यादों को ताजा करने पहुंचते हैं।  

फीस ऑनलाइन करने के लिए कमेटी गठित की जा चुकी है। जल्द इस प्रोजेक्ट को लागू किया जाएगा। - प्रोफेसर नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू पंजाब यूनिवर्सिटी   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें