फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल क्या पढ़ाओगे..ये बताइए, फिर घर जाइए, नए साल से टीचर करेंगे ये काम

Sat, 30 Dec 2017 09:03 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Teacher - फोटो : demo photo
विज्ञापन
अब नए साल से बच्चों को पढ़ाने से पहले शिक्षकों को स्कूल में ही बैठकर अगले दिन का सिलेबस भी तैयार करके घर जाना होगा। शिक्षकों की छुट्टी अब एक घंटे बाद हुआ करेगी। तैयार किए सिलेबस की कॉपी शिक्षक स्कूल के प्रिंसिपल को देकर जाएंगे, ताकि ये पता रहे कि कल वे बच्चों को क्या पढ़ाने वाले हैं।
विज्ञापन


इससे संबंधित शिक्षा विभाग जल्द ही निर्देश जारी करेगा। यह नियम साल 2009 से लागू होना था, लेकिन शिक्षा विभाग इसे लागू नहीं कर सका। शहर के 115 स्कूलों में यह नियम लागू करने की तैयारी शिक्षा विभाग कर रहा है। शिक्षा विभाग ने कई बार इसके लिए टीचर यूनियन से मीटिंग की, लेकिन टीचर्स यूनियन इन फैसलों को मानने के लिए तैयार नहीं है।

इसे लेकर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग नए साल से इसे लागू करने की पूरी तैयारी कर चुका है। चंडीगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की सुबह आठ से दोपहर बाद दो बजे तक की ड्यूटी होती है। वहीं ठंड में साढ़े आठ बजे से यह ड्यूटी ढाई बजे होती है।
विज्ञापन


यह नियम लागू होने के बाद टीचर साढ़े तीन बजे घर जाएंगे। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि स्कूलों में इसे जरूरी तौर पर लागू किया जाएगा। वहीं इस दौरान पढ़ाई में कमजोर स्टूडेंट्स को टीचर्स अलग क्लास में पढ़ाएंगे।

एजूकेशन विभाग की ओर से जल्द ही इसके निर्देश जारी किए जाएंगे। अगर शिक्षक एक घंटे स्कूल में अधिक पढ़ाएंगे तो हम स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा दे सकेंगे। इसके लिए जनवरी में गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

- रूबिंदर जीत सिंह बराड़, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें