फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला निफ्ट में शुरू होने जा रहे फैशन डिजाइनिंग के पांच कोर्स, तय होगा 20 प्रतिशत का कोटा

Fri, 01 Mar 2019 03:00 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
College Admission
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में आखिरकार सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो गए हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचकूला निफ्ट में ‘सर्टिफिकेट-कोर्स’ लांच किया। इसी दौरान इस कोर्स के ब्रॉशर का भी अनावरण किया गया। इस संस्थान में हरियाणा निवासियों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी।
विज्ञापन


हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक ए. श्रीनिवास ने बताया कि नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में फैशन क्लोथिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिजाइन डेवलेपमेंट फॉर इंडियन एथनिक वियर, फैशन एंड मीडिया कम्युनिकेशन, टेक्सटाइल फॉर इंटीरियर एंड फैशन व फैशन निटवियर प्रोडक्शन एंड टेक्नोलॉजी समेत कुल पांच सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे।

इन कोर्सों में बारहवीं पास छात्र प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि ईरानी ने 29 दिसंबर 2016 को निफ्ट की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण 10.45 एकड़ जमीन में होना है। राज्य सरकार ने निफ्ट पंचकूला के लिए 133 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस भवन का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा किया जा रहा है और और यह दिसंबर 2020 तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें