ग्रेजुएशन स्तर पर बेसिक साइंस में कैरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 5 से 7 हजार महीना स्कॉलरशिप पाने का बेहतर मौका है।
भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने स्कूल स्तर पर साइंस में शोध के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) है।
11वीं से बीएससी स्तर के स्टूडेंट परीक्षा के लिए योग्य होंगे। परीक्षा में अव्वल या निर्धारित अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाई पूरी होने तक हर महीने 5 से 7 हजार रुपये स्कॉलरशिप मिलती है। यह स्कॉलरशिप पीएचडी तक भी जारी रह सकती है।
जानकारी के अनुसार केवीपीवाई परीक्षा विभिन्न स्तर पर आयोजित की जाती रही है। पहले चरण में परीक्षा स्टेट लेवल और फिर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। केवीपीवाई-2016-17 परीक्षा में बैठने के लिए 10वीं में 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं।
30 अगस्त तक करें आवेदन
परीक्षा देने के इच्छुक स्टूडेंट्स को 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 10वीं में गणित और साइंस विषय में जनरल कैटेगरी में 80 फीसदी और रिजर्व कैटेगरी में 70 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। यह स्कॉलरशिप सिर्फ रेगुलर स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स को ही मिलती है। इस परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी स्टूडेंट को 1 हजार और रिजर्व कैटेगरी के लिए 500 रुपये फीस तय की गई है। परीक्षा के लिए देश भर के विभिन्न शहर चयनित किए जाएंगे। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न कैंपों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।