फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी वीसी के जवाब से संतुष्ट नहीं आयोग, फिर नोटिस जारी, 24 घंटे में देना है जवाब

Mon, 13 May 2019 12:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
वीसी राजकुमार
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के वीसी प्रो. राज कुमार ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब रविवार को भेज दिया। आदर्श आचार संहिता कमेटी को भेजे गए अपने जवाब में उन्होंने बताया है कि सेमिनार के लिए कोई भी पीयू का गोल्डन जुबली हॉल बुक करा सकता है। फीस और जीएसटी लेकर हॉल बुक कर दिया जाता है। इसमें हमें नहीं लगता है कि कहीं चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। उधर, वीसी के इस जवाब से फिलहाल कमेटी संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन


आयोग ने दोबारा वीसी को नोटिस जारी कर पूछा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान हॉल बुक करने की अनुमति देने से पहले संबंधित से राजनीतिक कार्यक्रम न कराने संबंधी शपथपत्र क्यों नहीं लिया गया। या फिर हॉल में कोई राजनीतिक कार्यक्रम है, इसकी आपको कोई जानकारी नहीं थी। इस नोटिस का जवाब भी कमेटी ने 24 घंटे के अंदर मांगा है। दरअसल, शनिवार को चुनाव आयोग की ओर से पीयू वीसी के नाम संबोधित नोटिस जारी किया गया था।

चुनाव आचार संहिता कमेटी के अफसर गगन शर्मा ने बताया कि पीयू वीसी की ओर से जवाब आ गया है और निर्वाचन कार्यालय वीसी के जवाब से संतुष्ट नहीं है। इसके बाद वीसी को एक और नोटिस जारी किया गया है कि यह पब्लिक गवर्नमेंट की बिल्डिंग है। परमिशन देने से पहले संबंधित व्यक्ति से शपथपत्र लेना चाहिए था कि हॉल में कोई भी राजनीतिक गतिविधि नहीं की जाएगी। आयोग की ओर से यह भी जानकारी मांगी गई है कि क्या आपको जब हॉल बुक किया गया तो राजनीतिक कार्यक्रम होने की कोई जानकारी नहीं थी या फिर जानबूझ कर राजनीतिक कार्यक्रम को होने दिया गया।
विज्ञापन


आयोग की मानें तो अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो वीसी को भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए चेतावनी जारी करने की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस पर सोमवार को ही आयोग के द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

आठ मई को गोल्डन जुबली हॉल में हुआ था कार्यक्रम

आदर्श आचार संहिता कमेटी के नोडल ऑफिसर की ओर से जारी नोटिस में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर 24 घंटे में जवाब मांगा गया था। नोटिस में लिखा था कि पीयू में बगैर चुनाव आयोग के अनुमति या जानकारी के आठ मई को एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में कैसे भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के लिए एक लंबा भाषण दिया। शिकायत में बताया गया है कि ‘नो मोर पाकिस्तान’ शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम में  आरएसएस के विचारक ने यह भी कहा कि भाजपा 2019 में फिर से सरकार बनाएगी। जानकारी के मुताबिक पीयू के पहले वीसी हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान आयोग ने नोटिस जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें