फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमाः सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाएंगे मनुस्मृति, गीता के श्लोक, यजुर्वेद और सत्यार्थ प्रकाश

Sat, 22 Dec 2018 01:53 PM IST
खुशबू गोयल सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मनुस्मृति, गीता के श्लोक, यजुर्वेद, सत्यार्थ प्रकाश भी पढ़ाया जाएगा। धर्म शास्त्र के पेपर में इन विषयों को शामिल किया गया है। धर्मशास्त्र का पेपर अगले सत्र से शुरू होने वाले मास्टर इन संस्कृत में शुरू किया जाएगा। एमए के दोनों वर्ष में यह पेपर शामिल किया जाएगा। यूनिवर्सिटी में नए सत्र से शुरू होने वाले डिपार्टमेंट ऑफ संस्कृत एंड योगा शुरू होगा।
विज्ञापन


हरियाणा की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी 2019-20 के शिक्षा सत्र में एमए इन संस्कृत कोर्स को शुरू करेगी। यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक परिषद यानी एसी ने इस बारे में प्रस्ताव पारित कर दिया है। अगले सप्ताह कार्यकारी परिषद यानी ईसी की मीटिंग में इसे मंजूरी दी जाएगी। जिसके बाद यूजीसी से अनुमति लेकर शुरू कर दिया जाएगा। अगले तीन से चार महीने में यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। जिसके बाद मई-जून से शुरू होने वाले नए सत्र में इसे शुरू किया जाएगा। जिसमें 30 से 50 सीट रखी जाएंगी।

अन्य सभी यूनिवर्सिटी में एमए संस्कृत में फर्स्ट तथा सेकेंड ईयर में चार-चार पेपर होते हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शुरू किए जाने वाले एमए संस्कृत के कोर्स में दोनों वर्ष में पांच-पांच पेपर होंगे। यह पांचवां पेपर ही इस कोर्स की विशेषता होगा। पांचवां पेपर धर्मशास्त्र का होगा। यूनिवर्सिटी में नए शुरू किए जा रहे डिपार्टमेंट ऑफ संस्कृत एंड योगा में नए सत्र में योगा का डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया जाएगा। योगा का डिप्लोमा कोर्स एक साल का होगा। जिसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसे भी नए सत्र से शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा धर्मशास्त्र के पेपर में

धर्मशास्त्र का यह पेपर हमारे प्राचीन काल के धर्म पर आधारित होगा। जिसमें गीता के कुछ अध्याय लिए जाएंगे। मनुस्मृति को इसमें पढ़ाया जाएगा। स्वामी दयानंद सरस्वती के सत्यार्थ प्रकाश कुछ हिस्सा इसमें आएगा। यजुर्वेद के दो अध्याय भी धर्मशास्त्र के स्पेशल पेपर में शामिल किए जाएंगे।

स्वच्छता के लिए काम करने पर मिलेंगे अंक
यूनिवर्सिटी ने नए प्रयास के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर उसे अंक देने का फैसला लिया है। क्रेडिट स्कोर सिस्टम के तहत स्टूडेंट्स को गांव में जाकर स्वच्छता अभियान में बेहतर काम करने पर नंबर दिए जाएंगे। यह उसके टोटल स्कोर को बढ़ाने का काम करेंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से गोद लिए गांवों में विद्यार्थी को स्वच्छता का काम करना होगा।

एसी की मीटिंग में एमए संस्कृत कोर्स शुरु करने का प्रपोजल पास हो चुका है। 27 दिसंबर को यूनिवर्सिटी कैंपस  में होने वाली ईसी की मीटिंग में इसे रखा जाएगा। ईसी की मोहर लगने के बाद इस पाठ्यक्रम के लिए यूजीसी से मान्यता लेंगे। नए सत्र से डिपार्टमेंट ऑफ संस्कृत एंड योगा शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें पहले साल एमए संस्कृत तथा डिप्लोमा इन योगा को शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।
- प्रो.आरसी कुहाड़, कुलपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें