फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने स्थगित की MBBS की काउंसिलिंग, जानें अब कब?

Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरीदकोट स्थित बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने सरकारी कोटे की 559 एमबीबीएस सीटों के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया में बदलाव किया है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया को अनिश्चितकालीन समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों में पीएमईटी परीक्षा के नतीजे के आधार पर होने वाली इस काउंसिलिंग की तारीख का एलान अब 24 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की नीट-2 परीक्षा के नतीजे के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने पिछले महीने 11 जून को दो शिफ्टों में पीएमईटी की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया था और 22 जून को उसके नतीजे की घोषणा कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के आधार पर आयोजित पीएमईटी के आधार पर पंजाब के तीन सरकारी कॉलेजों समेत छह मेडिकल कॉलेजों में सरकारी कोटे 559 एमबीबीएस सीटों को भरा जाना है, जबकि इन कॉलेजों की मैनेजमेंट व सेंट्रल कोटे की 250 सीटों पर नीट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

इसके अलावा तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की 41 सीटों के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की तरफ से 9 अगस्त को स्पेशल प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। यूनिवर्सिटी सूत्रों के अनुसार 9 मई को सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के तमाम मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीट परीक्षा करवाने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर 24 मई को केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके राज्यों को नीट से एक साल की छूट प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के इस फैसले को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है और इस पर चल रही सुनवाई के मद्देनजर ही यूनिवर्सिटी ने सरकारी कोटे की सीटों की काउंसिलिंग के काम को स्थगित रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें