फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून से बीकॉम के लिए काउंसिलिंग, देखिए पूरा शेड्यूल

Wed, 28 Jun 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
बीकॉम में दाखिले के लिए 30 जून से काउंसिलिंग होगी। इसके लिए मंगलवार को पहली काउंसिलिंग लिस्ट जारी हो गई है। काउंसिलिंग पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में होगी। इसमें मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज और फीस लेकर आना होगा।
विज्ञापन


काउंसिलिंग के लिए पहले आउटसाइड स्टूडेंट्स को बुलाया गया है। इसमें सभी विद्यार्थियों की काउंसिलिंग एक दिन के अंदर की जाएगी।  बीकॉम की काउंसिलिंग के लिए आने वाले विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं के सर्टिफिकेट लाना आवश्यक होगा। वहीं स्कूल की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी लेकर आना होगा।

 अगर बीकॉम के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स एससी, एसटी कोटे से संबंध रखते हैं तो उन्हें यह प्रमाण पत्र काउंसिलिंग में लाना अनिवार्य होगा। वहीं सिंगल गर्ल्स चाइल्ड होने पर एफिडेविड और आधार कार्ड भी दाखिले के दौरान स्टूडेंट्स के पास मौजूद होना चाहिए। कॉलेज बदलने के लिए दूसरी काउंसिलिंग में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


बीकॉम की काउंसिलिंग का यह होगा समय
 काउंसिलिंग ---- विद्यार्थियों की संख्या
 1. सुबह 9 बजे---- ---1 से 250 तक
2. सुबह 10.30 बजे-----251 से 550
3. दोपहर  12 बजे-----------551 से 800
4. दोपहर बाद  2 बजे------------801 से 1100
5. दोपहर बाद 3 बजे - एससी, एसटी के सारे स्टूडेंट्स को रिपोर्ट करनी होगी।
Trending Videos

एक जुलाई को यूटी पुल के लिए काउसिलिंग होगी

एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला
काउंसलिंग ------ विद्यार्थियों की संख्या
 1. सुबह 9 बजे-------1 से 200
2. सुबह 10 बजे-----------201 से 500
3.दोपहर 12 बजे--------- 501 से 750
4. दोपहर बाद 2 बजे-------------55751 से 1000
5. दोपहर बाद 3 बजे-------------1001 से 1250
6. दोपहर बाद 4 बजे------------1251 से 1500

दो जुलाई का शेड्यूल
 काउंसलिंग का समय ------ विद्यार्थियों की संख्या
1.  सुबह 9 बजे- -------------1501 से 1750
2. सुबह 10 बजे--------------1751 से 2200
3. दोपहर 12 बजे- ---------एससी कैटागिरी
4. दोपहर बाद 2 बजे- एसटी, फ्रीडम फाइटर सहित अन्य रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स
विज्ञापन

तीन जुलाई का  शेड्यूल

तीन जुलाई का  शेड्यूल
 काउंसलिंग का समय ------ विद्यार्थियों की संख्या
1. सुबह 9 बजे----------डिफेंस कैटेगरी
2. सुबह 11.30--------------स्पोर्ट्स कैटागिरी
3. दोपहर बाद  2 बजे- गर्ल्स रिजर्व , कश्मीरी माइग्रेट रूलर एरिया, बार्डर एरिया ।

बीकॉम फर्स्ट ईयर के साथ ही ईवनिंग स्टडीज-मल्टी डिसिप्लीनरी रिसर्च सेंटर के लिए भी काउसिलिंग के लिए भी शेड्यूल जारी किया गया है। यह काउसलिंग तीन जुलाई को आयोजित होगी।
1. दोपहर बाद 3 बजे------1 से 300
2. दोपहर बाद 4 बजे------------301 से 600
3. शाम 5 बजे- एससी, एसटी, बैकवर्ड, डिफेंस, फ्रीडम फाइटर, दिव्यांग के लिए को रिपोर्ट करनी होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें