फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द वॉयस आगाज' को लेकर एक और विवाद आया सामने, ABVP ने लगाया वसूली का आरोप

Tue, 13 Nov 2018 02:22 PM IST
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
abvp flag
विज्ञापन
पीयू में होने वाले द वॉयस आगाज पर आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इस विवाद में एबीवीपी भी कूद गई है। उन्होंने स्टूडेंट काउंसिल पर इस प्रोग्राम के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाए हैं। उधर, इस मामले में डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने पीयू स्टूडेंट काउंसिल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्टूडेंट काउंसिल ने सुबूतों के साथ जवाब भेजा है। साथ ही लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा है कि पीयू स्टूडेंट्स से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिक्र योग्य है कि स्टूडेंट काउंसिल द वॉयस आगाज 14 व 15 नवंबर को करा रही है। 14 नवंबर को इनसो की ओर से स्टार नाइट कार्यक्रम कराया जा रहा है। दूसरे दिन 15 नवंबर को एसएफएस 14 प्रतियोगिताएं करा रही है। बीते दो दिनों से इस मामले में जबर्दस्त विवाद गहराया है। शनिवार को गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर- 46 के प्रोफेसर पंडितराव धरनेश्वर स्टार नाइट में शिरकत करने वाले सिंगर मनकीरत औलख के आने को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा रविवार को पीयू स्टूडेंट काउंसिल भी इस मामले में दोफाड़ हो चुकी है।

अब एबीवीपी ने स्टूडेंट काउंसिल पर वसूली का आरोप लगाकर इस विवाद को और हवा दे दी है। इस प्रोग्राम पर एबीवीपी व उनकी विंग वॉजी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर स्टूडेंट्स से 200 से 400 रुपये तक लिए जा रहे हैं जबकि पीयू के स्टूडेंट्स से फीस के दौरान भी इस कार्यक्रम का हिस्सा लिया जाता है। इसके अलावा यह आरोप भी लगाया है कि स्पोंसरशिप भी काउंसिल ले रही है। इसके बाद जब काउंसिल को नोटिस जारी हुआ तो उन्होंने पूर्व में हुए सालाना इस कार्यक्रम के अभिलेख जुटाए और नोटिस के जवाब के साथ अटैच कर दिए।
विज्ञापन


सिंगर औलख पर सबका एक जवाब
सिंगर मनकीरत औलख को स्टार नाइट के लिए बुलाया गया है। बुलाने को लेकर छात्र संगठनों का विरोध नहीं है, लेकिन विवादित बोल या गाने गाए तो इसको सभी विरोध करेंगे। सभी छात्र संगठन इस बात पर एक हो गए हैं।

क्या कहते हैं स्टूडेंट लीडर
सालाना होने वाले इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। लेकिन इस बार लिया जा रहा है। इसका हमने विरोध किया है।
- कुलदीप पंघाल, अध्यक्ष एबीवीपी

पीयू के स्टूडेंट्स से ली जाने वाली फीस में ही इस कार्यक्रम का हिस्सा शामिल होता है, लेकिन काउंसिल आगाज के नाम पर स्टूडेंट्स से चार्ज ले रही है, जो गलत है।
- जतिंदर सिंह, प्रमुख, वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ स्टूडेंट्स एंड यूथ

पीयू के स्टूडेंट्स से किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है और न ही स्पोंसर्स से। इस बार कैश प्राइज दिए जाएंगे। तमाम नई चीजें इस बार शुरू की गई हैं, जो दूसरे लोगों को रास नहीं आ रही हैं। इस वजह से बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि पूर्व छात्र काउंसिल मोटा शुल्क वसूलती आई हैं।
- कनुप्रिया, अध्यक्ष, पीयू स्टूडेंट काउंसिल

पीयू के छात्रों से रजिस्ट्रेशन आदि का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बाहरी छात्रों से महज दस से 20 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है, जो सामान्य है। इस रकम से कैश प्राइज विजेताओं को दिए जाएंगे। पिछले वर्षों में हुए कार्यक्रमों में एक हजार रुपये तक शुल्क स्टूडेंट्स से वसूला गया था, जिसका हमने विरोध भी किया था।
- अमरिंदर, सचिव, स्टूडेंट काउंसिल

इस कार्यक्रम के लिए पहले से ही फंड मिलता है तो छात्रों से वसूली नहीं होनी चाहिए। साथ ही कार्यक्रम करा रही काउंसिल ने पोस्टर्स पर मेंशन नहीं किया कि पीयू के स्टूडेंट्स से चार्ज नहीं लिया जाएगा। अगर शुल्क लिया जा रहा है तो वह गलत है।
- अनुज सिंह, अध्यक्ष एनएसयूआई

स्टूडेंट वेलफेयर के लिए फंड काफी मिलता है। यदि किसी प्रकार का कोई चार्ज लिया जा रहा है तो वह गलत है। लेकिन उसके बदले में यदि मोटा कैश प्राइज विजेताओं को दिया जा रहा है तो वह उसकी भरपाई कर सकता है।
विज्ञापन

- विजय कुमार, अध्यक्ष, आइसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें