फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में विभिन्न कोर्सों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 10 को

Sat, 02 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पीजीआई
विज्ञापन
पीजीआई  रोहतक में वर्ष 2016 के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 10 जुलाई को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट लेगा। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) वर्ष 2016 के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 10 जुलाई को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट लेगा। परीक्षा की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई जाएगी। परीक्षार्थियों के अंगूठों के निशान भी लिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में सिर्फ पैन, आईडी कार्ड और रोल नंबर स्लिप ले जाया जा सकता है। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर सुबह नौ बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को स्पीड पोस्ट से रोल नंबर भेजे गए हैं। जिनको 6 जुलाई तक रोल नंबर प्राप्त नहीं हुए वे 7 से 9 जुलाई तक डुप्लीकेट रोल नंबर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे लोगों को एक पहचान पत्र, एक फोटो और तय फीस देनी होगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के पास आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट व पैन कार्ड में से एक आईडी होना जरूरी है।

टेस्ट के शांतिपूर्ण कराने के लिए शुक्रवार को कार्यकारी कुलपति डॉ. वीके जैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था सहित अहम मुद्दों पर दिशा-निर्देश जारी किए गए। डॉ. वीके जैन ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर उन्होंने शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार, सुरक्षा अधिकारी बादाम सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। सभी केंद्रों पर समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुल सचिव डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में बाहरी लोगों की ओर से कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए प्रशासन को पत्र लिखकर इंतजाम करने को कहा गया है। इस अवसर पर डॉ. विजय पाल खनगवाल, डॉ. राकेश शर्मा, बादाम सिंह, संजय कुमार व रणबीर मोर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें