फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण के पोस्टर को लेकर हंगामा, छात्रों में आक्रोश

Sat, 07 Dec 2019 01:45 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद पर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद पुनर्निर्माण के पोस्टर लगाए जाने को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में हंगामा हो गया। छात्रों ने एसएफएस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अधिकारियों से शिकायत की। पीयू ने मामला शांत करवाने के लिए पोस्टर हटा दिए। वहीं छात्रों ने सेक्टर 11 के थाने में तहरीर भेजी है। कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की गई है।
विज्ञापन


एसफएस की ओर से लॉ विभाग, ब्वॉयज हॉस्टल नंबर सात समेत कई पोस्टर लगाए हैं। उन पोस्टरों के जरिये लोगों की भावनाओं को भड़काने जैसे शब्द लिखे हैं। कहा है कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण किया जाए। 1949 में हिंदू मूर्तियों को उस स्थान पर रखना गलत था। बाबरी मस्जिद को ढहाने को भी गलत बताया है।

पोस्टर के बारे में जैसे ही एबीवीपी व अन्य छात्रों को पता लगा तो उन्होंने कुछ जगह हंगामा किया। उसके बाद डीएसडब्ल्यू समेत कई अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के जरिये कुछ जगह पोस्टर हटवा दिए हैं। एबीवीपी के संयोजक व पूर्व सचिव परविंदर सिंह कटोरा कहते हैं कि एसएफएस ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा, यदि कोई दिक्कत है तो कोर्ट में एसएफएस इसे चुनौती दे। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन होगा। एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति मेंबर कुदरत जोत कौर ने कहा कि एसएफएस ने दूसरी बार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

कैंपस सेक्रेटरी प्रिया शर्मा, पीयू इकाई अध्यक्ष हरीश गुर्जर, एबीवीपी संयोजक स्वराज सिंह सिद्दू आदि ने आक्रोश जताया। उधर, एसएफएस के मेंबर हरमन कहते हैं कि पोस्टर में कोई गलत संदेश नहीं लिखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें