कोरोना संकट से उपजे निराशा भरे माहौल में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के दसवीं और बारहवीं के नतीजों ने शुक्रवार को विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों में उत्साह भर दिया।
हालांकि इस बार न तो स्कूल कैंपस में स्टूडेंट्स का हुजूम था और न ही हंसते खिलखिलाते चेहरे। कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं पूरी न हो पाने के कारण आईसीएसई बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया। इस वजह से ऑल इंडिया टॉपर की लिस्ट जारी नहीं की गई।
मगर नंबरों के आधार ट्राइसिटी के टॉपर्स के नाम जरूर सामने आ गए। बारहवीं (आईएससी) के परिणाम में वाईपीएस मोहाली की पवित्र कौर सिद्धू और तनवीर सिंह मांगट ने 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से मेडिकल स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉप किया है।
वहीं, नॉन मेडिकल स्ट्रीम में चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित स्ट्राबेरी फील्ड स्कूल की 12वीं की छात्रा मुस्कान ने 99.25 प्रतिशत अंक, ह्यूमिनिटी स्ट्रीम में वाईपीएस मोहाली की जसनूर कौर ने 98.5 प्रतिशत और कॉमर्स स्ट्रीम में वाईपीएस मोहाली की सहजप्रीत कौर ने 96.25 प्रतिशत अंक हासिल ट्राइसिटी की टॉपर बनीं हैं।
पंचकूला में स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
आईसीएसई के 10वीं के रिजल्ट में सेक्टर-14 लिटिल फ्लावर के छात्र नमन भारद्वाज और सॉपिंस की छात्रा विहा सिंगला ने बराबर अंक हासिल कर संयुक्त रूप से ट्राइसिटी में टॉप किया है। स्टूडेंट्स ने कड़ी सफलता से यह मुकाम हासिल किया है। ट्राईसिटी में प्रथम तीनों स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थी पंचकूला के हैं। सेक्टर-14 लिटिल फ्लावर स्कूल के नमन भारद्वाज ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किया है।
वहीं, सॉपिंस स्कूल की छात्रा विहा सिंगला 99.2 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से ट्राइसिटी में टॉप किया है। करन गर्ग ने 98.8 फीसदी अंक के साथ दूसरा और तीसरा स्थान शानवी नागपाल ने 98.6 फीसदी अंक हासिल किया है। शहर के स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने पर अभिभावकों और विद्यार्थियों के चेहरे खिले रहे। सेक्टर-20 स्थित सेंट जेवियर्स, सेक्टर-9 सॉपिंस स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।
दसवीं में पंचकूला और बारहवीं में चंडीगढ़-मोहाली के स्टूडेंट्स टॉप
मेडिकल स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉपर
पवित्र कौर सिद्धू और तनवीर सिंह मांगट
97.75 प्रतिशत
स्कूल : वाईपीएस मोहाली
नॉन मेडिकल स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉपर
मुस्कान 99.25 प्रतिशत
स्कूल : स्ट्राबेरी फील्ड चंडीगढ़
ह्यूमिनिटी स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉपर
जसनूर कौर 98.5 प्रतिशत
स्कूल : वाईपीएस मोहाली
कॉमर्स स्ट्रीम में ट्राइसिटी टॉपर
सहजप्रीत कौर 96.25 प्रतिशत
स्कूल : वाईपीएस मोहाली