फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी में दाखिलाः प्राइवेट स्कूलों की फीस करेगी अभिभावकों की जेब ढीली, जानें कितनी है

Wed, 05 Dec 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
School Admission
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्राइवेट व कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल क्लास की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभिभावकों ने स्कूलों की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


वहीं इस बार भी शहर के प्राइवेट स्कूलों की फीस अभिभावकों की जेब ढीली करने वाली है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्राइवेट स्कूलों को नियम के अनुसार 8 फीसदी से अधिक फीस बढ़ोतरी पर पाबंदी लगा दी है। लेकिन महंगाई की मार अभिभावकों को राहत नहीं देने वाली है। शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल क्लास की एडमिशन के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर है।  

स्ट्रोबरी फील्डस स्कूल सेक्टर-26 में केजी क्लास की फीस एक लाख से अधिक
शहर के बहुचर्चित स्कूल स्ट्रोबरी फील्डस स्कूल की केजी क्लास की फीस एक लाख 20 हजार 500 रुपये हैं। स्कूल की एडमिशन फीस ही 86,400 रुपये हैं। स्कूल में केजी क्लास के लिए एडमिशन के आवेदन की तारीख 14 है।
विज्ञापन


सेंट जोन हाई स्कूल फीस 57,200 रुपये
सेंट जोन हाई स्कूल सेक्टर-26 की केजी क्लास की फीस 57,200 रुपये, सेक्रेट हार्ट स्कूल की 20 हजार एडमिशन फीस होगी। वहीं विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 में केजी की फीस 30 हजार एडमिनिस्टिव फीस एवं 27000 टयूशन फीस होगी। इसके अलावा कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 की एलकेजी कक्षा की एडमिशन फीस 25 हजार होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें