फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के स्कूलों में 11वीं के दाखिले की दौड़ शुरू हुई, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

Mon, 04 Jun 2018 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
admission 2018
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। विभिन्न स्ट्रीम की 12835 सीटों के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। इस बार स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अगर किसी स्टूडेंट्स को परेशानी आएगी तो इसके लिए 20 स्कूलों में हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। स्टूडेंट्स यहां पर जाकर फार्म भर सकते हैं। 11वीं के दाखिले के लिए तीन काउंसलिंग होंगी। इसे 23 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कोई एडमिशन नहीं की जाएगी। विभाग ने ऑनलाइन एडमिशन के लिए 20 स्कूलों में सेंटर बनाए हैं। स्टूडेंट्स यहां पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्टूडेंट्स शिक्षा विभाग की वेबसाइट chd.education.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। यहां से ऑनलाइन फार्म जमा कर फीस 160 रुपये जमा करवा सकते हैं। एडमिशन के लिए फार्म सुबह 10 से शाम पांच बजे तक भर सकते हैं।
विज्ञापन

 
यह होगा काउंसलिंग का शेड्यूल
 चंडीगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर ने बताया कि 4 से 14 जून तक सुबह दस बजे से पांच बजे तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन अप्लाई करेंगे। इसके बाद जो स्लिप स्टूडेंट्स को मिलेगी, उसकी हार्ड कॉपी को 12 से 15 जून के एक बजे तक संबंधित स्कूल में जमा कराना होगा। 22 जून को सुबह 11 बजे विभाग की वेबसाइट पर दाखिले की कॉमन लिस्ट जारी होगी। इसमें स्टूडेंट्स का नाम और स्ट्रीम वाइज पूरी क्लीयरेशन होगी। 23 जून को दोपहर 2 बजे तक ऑब्जेक्शन लिए जा सकते हैं। 29 जून को फाइनल लिस्ट जारी होगी। 2 और 3 जुलाई 8 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फीस जमा होगी। 4 जुलाई को क्लासें शुरू हो जाएंगी।

स्ट्रीम बदलने के लिए करें अप्लाई
स्ट्रीम बदलने के लिए वाले स्टूडेंट्स 16 जुलाई को सुबह 10 बजे पहली बार दाखिला पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 16 और 17 जुलाई को 10 से शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा होगी। 17 और 18 जुलाई को 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एडमिशन की हार्ड कॉपी को संबंधित स्कूलों में जमा कराया जा सकेगा। 23 जुलाई को 11 बजे स्कूल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी होगी। 24 और 25 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक स्कूल में फीस जमा होगी।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट आने वाले स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होगी काउंसलिंग
तीसरी काउंसलिंग कंपार्टमेंट आने वाले स्टूडेंट्स के लिए होगी। 13 और 14 अगस्त को कंपार्टमेंट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स अप्लाई करेंगे। इसमें संकाय बदलने वाले स्टूडेंट्स भी भाग ले सकेंगे। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 17 और 18 अगस्त को एडमिशन के लिए मिली हार्ड कॉपी को संबंधित स्कूल में जमा कराया जाएगा। 23 अगस्त को 11 बजे स्कूल अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। इसी दिन फीस भी जमा करानी होगी, जिसके बाद क्लासें शुरू हो जाएगी।

विभिन्न संकाय की 12835 सीटों होगा दाखिला
शहर के सरकारी स्कूलों में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के अलावा वोकेशनल कोर्स भी पढ़ाया जाता है। इसमें आर्ट्स की 6460 सीटें, साइंस की 3080, कॉमर्स की 1540 , वोकेशनल की 1755 सीटें हैं। इन सभी पर दाखिले की दौड़ आज से शुरू होगी।

स्कूलों में यहां बनाई जाएगी हेल्प डेस्क
1. गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20
2. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-21
3. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26
4. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27
5. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-33
6. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-40
7. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-44
8. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-45
9. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमएचसी मनीमाजरा
10. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा टाउन
11. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-24
12. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38
13. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-41
14. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-42
15. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-47
16. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-53
17. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास आरसी-2
18. गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा
19. गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल करसान
20. गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल मनीमाजरा पॉकेट नंबर-1

11वीं के दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीस स्कूल में हेल्प डेस्क बनेंगे जहां पर स्टूडेंट्स हेल्प ले सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। स्टूडेंट्स को प्रोस्पेक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

अनुजीत कौर , जिला शिक्षा अधिकारी, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें