फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 स्कूलों में 5 हजार सीटों पर दाखिले के लिए दौड़ शुरू, ये रहा शेड्यूल

Fri, 01 Dec 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
school students
विज्ञापन
अभिभावकों के लिए खबर, चंडीगढ़ के 83 प्राईवेट और सरकारी 115 सरकारी स्कूलों में एंट्री लेवल के दाखिले के लिए दौड़ शुरू हो गई है। एक दिसंबर से फार्म मिलने लगे हैं। वहीं इसके लिए सभी स्कूल फार्म सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक फार्म देंगे। वहीं इन स्कूलों में कंपलीट फार्म जमा कराए जा सकेंगे। प्राईवेट स्कूलों में एक से 12 दिसंबर तक फार्म ऑनलाइन स्कूल की वेबसाइट के अलावा लोगों को ऑफलाइन भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं फार्म जमा करते समय अभिभावकों को सौ रुपये जमा करने होंगे। शहर के चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूलों को छोड़कर सभी प्राईवेट स्कूलों ने अपना शेड्यूल एक जैसा रखा है। सेक्टर-14 स्थित अंकुर स्कूल की प्रिंसिपल डा. परमिंदर दुग्गल ने बताया कि उनके यहां नर्सरी के लिए ड्रा 21 जनवरी को आयोजित होगा। वहीं स्कूलों में फार्म खरीदने की दौड़ आज से शुरू हो जाएगी।  वहीं इन स्कूलों का भी दाखिले के लिए क्रेज बना हुआ है।

ऑनलाइन के अलावा ऑफ लाइन भी होगा
शहर के प्राईवेट स्कूलों में दाखिले के लिए ऑफलाइन आप्शन होगा। प्राईवेट स्कूल में लोग जाकर फार्म ले सकते हैं। फार्म जमा करते समय उन्हें डाक्यूमेंट लाने होंगे। फार्म जमा करते समय स्टूडेंट्स को जन्म प्रमाण पत्र, रेजीडेंट प्रूफ, बच्चे के तीन पासपोर्ट साइज फोटो और बच्चे के आधार कार्ड का फोटो स्टेट प्राईवेट स्कूलों में जमा कराना होगा।
विज्ञापन

अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स

नई फीस पॉलिसी पर प्रशासक ने भी लगाई मुहर - फोटो : File Photo
- संबंधित विभाग से तुरंत बच्चे का मूल जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें। प्रमाण पत्र पर बच्चे का नाम होना जरूरी है।
-बच्चे की कुछ पासपोर्ट साइट फोटो  के अलावा कुछ स्कूलों में बच्चे की अभिभावकों के साथ  ग्रुप पोस्टकार्ड साइज फोटो भी जरूरी है।
- फोटो एक महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। ।
- अभिभावकों का रेजिडेंट प्रूफ की कापी ओवदन फार्म के साथ लगानी होगी।

प्राईवेट स्कूलों ने बढ़ाई 10 फीसदी फीस  
शहर के प्राईवेट स्कूलों की ओर से दस फीसदी फीस बढ़ा दी गई है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एचएस मामिक ने बताया कि शहर के प्राईवेट स्कूलों ने अपनी ट्यूशन फीस बढ़ाई है। हम हर साल यह फीस बढ़ाते हैं। शिक्षा विभाग के साथ मीटिंग के बाद यह प्राईवेट स्कूलों की फीस बढ़ी है।

सरकारी स्कूलों ने जारी किया शेड्यूल

स्कूल से घर जाते बच्‍चे - फोटो : amar ujala
शहर के सरकारी स्कूलों ने शेड्यूल जारी कर दिया है। प्री-नर्सरी के दाखिले के लिए तीन वर्ष से अधिक उम्र होनी चाहिए। लोगों को बच्चे का दाखिला कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, रेजीडेंट प्रूफ, रिजर्व कैटैगरी का प्रूफ भी अपने साथ लाएं। एडमिशन की फाइनल मेरिट लिस्ट 16 जनवरी को सरकारी स्कूलों में लगा दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर ने बताया कि स्टूडेंट्स फार्म के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। यह दाखिला शहर के 115 स्कूलों में लिया जा सकता है।

कान्वेंट स्कूलों का फार्म जमा होगा 4 दिसंबर से
शहर के चारों कान्वेंट स्कूल में एक से चार दिसंबर तक फार्म मिलेगा। शहर के चार कान्वेंट स्कूलाें में 750 सीटों के लिए चार से आठ दिसंबर तक फार्म जमा कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल पूरी तैयारी कर चुके हैं। आज से अभिभावकों को स्कूल की वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिलेगी। अगर यह जानकारी उन्हें वेबसाइट पर नहीं मिलेगी तो उन्हें फोन पर भी पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

 
विज्ञापन

कान्वेंट स्कूलों का शेड्यूल हो चुका है जारी

स्कूल स्टूडेंट्स
चार कॉन्वेंट स्कूलों ने शनिवार को एंट्री क्लासेस में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सेंट जोंस सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26 और कार्मल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 ने अपने स्कूल की वेबसाइट्स पर एडमिशन शेड्यूल अपलोड कर दिया है। इसमें सेंट जोन्स ने 25 हजार, सेक्रेड हार्ट ने 20 हजार और कार्मल कान्वेंट ने 20 हजार फीस तय की गई है।

एक जैसा रखा गया है शेड्यूल
- 1-5 दिसंबर के बीच एडमिशन फार्म मिलेंगे।
-  4-8 दिसंबर के बीच फार्म जमा होंगे।
 - फार्म के साथ 100 रुपये जमा करवाने होंगे।
-  16 जनवरी को ड्रॉ के लिए योग्य स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की जाएगी
- 25 जनवरी को ड्रॉ होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें