पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा के इंतजाम
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में कल छात्र संघ चुनाव हैं। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कैंपस में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए हैं, जो कभी देखने नहीं होंगे। आला अफसरों के साथ पीयू व कालेजों में 1500 पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
एसपी लॉ एंड आर्डर रोशनलाल ने बताया कि पीयू व उससे जुड़े कालेजों में छात्रसंघ चुनावों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को चुनाव पर नजर रखने के लिए एक एसपी, 8 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर व 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
मतदान खत्म होने तक पीयू का गेट नंबर 2 और 3 बंद रहेगा। पीयू में छात्रों की बिना आई कार्ड एंट्री नही दी जाएगी। वोटिंग के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। पीयू में वाहनों व छात्रों को तलाशी के बाद ही घुसने दिया जाएगा। विद्यार्थियों से भी अपील है कि वे वोट कर अपने घरों वो हॉस्टलों को चले जाएं।