चंडीगढ़ के कॉलेजों में बीएससी में दाखिले के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने चंडीगढ़ के सभी कॉलेजों का संयुक्त प्रोस्पेक्ट्स वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया है। चूंकि इस बार साइंस में भी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन होने हैं। वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन 26 जून तक किया जा सकता है। सोमवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप लांच किया और उच्च शिक्षा विभाग को इस सफल प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी। डायरेक्टर हॉयर एजुकेशन जितेंद्र यादव ने बताया कि एडमिशन की प्रक्रिया को सेंट्रलाइज्ड और ऑनलाइन करने में दो साल का समय लगा है। कोशिश है कि अगले सेशन से बीए के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाए।
शहर के किस कॉलेज में बीएससी की कितनी सीटें
admission
- सेक्टर-32 एसडी कॉलेज - मेडिकल और नॉन मेडिकल की मिलाकर 300 सीटें
- सेक्टर-10 डीएवी कॉलेज- मेडिकल में 180 और नॉन मेडिकल में 320 सीटें
- सेक्टर-26 खालसा कॉलेज- नॉन मेडिकल में 80 सीटें
- सेक्टर-26 गर्ल्ज कॉलेज- नॉन मेडिकल में 65 सीट और कंप्यूटर साइंस में 25 सीटें
- सेक्टर-11 गर्ल्ज कॉलेज- नॉन मेडिकल में 14, मेडिकल में 140 और बीसीए में 80 सीटें
- सेक्टर-46 गर्ल्स कॉलेज- 140 सीटें
- सेक्टर- 42 पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज- नॉन मेडिकल में 120, मेडिकल में 120, बॉयो टेक्नोलॉजी- 40, कंप्यूटर साइंस में 40 और बीसीए में 80 सीटें
- सेक्टर-45 देव समाज कॉलेज फॉर वुमन- नॉन मेडिकल में 40 और बीएससी आईटी में 40
किस कॉलेज में किस कोर्स की काउंसिलिंग होगी
admission
- बीएससी मेडिकल, ऑनर्स और बायो टेक्नोलॉजी- डीएवी कॉलेज सेक्टर-10
- बीएससी नॉन मेडिकल, कंप्यूटर साइंस- वुमन कॉलेज सेक्टर-26
- बीसीए- एसडी कॉलेज सेक्टर-32
मुख्य तारीखें
- 26 जून, ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख।
- 5 जुलाई, टेंटेटिव मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 8 जुलाई, फाइनल मेरिट लिस्ट।
- 10 से 15 जुलाई- पहली काउंसिलिंग।
- 17 से 22 जुलाई- दूसरी काउंसिलिंग।
ऑनलाइन और मोबाइल ऐप से कैसें करें आवेदन
एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
- वेबसाइट dhe.chd.gov.in पर आवेदन फार्म भरना होगा।
- इसके बाद आवेदन नंबर, लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- आईडी से लॉगिन करें और कैंडिडेट प्रोफाइल पूरा करें।
- अपनी जातीय कैटेगिरी और सब्जेक्ट नंबर के साथ भरने होंगे।
- सारा प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक प्रिंट आउट लें।
- फीस एसबीआई की किसी भी ब्रांच में जमा होगी।