केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर छात्रों की मदद के लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने हेल्पलाइन जारी की है। यह सभी हेल्पलाइन नंबर 1 फरवरी से सेवा में आ जाएंगे। बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिसमें हर सब्जेक्ट सें संबंधित हेल्पलाइन बनाई गई है।
मार्च में शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आने वाली समस्याओं को छात्र इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं। इन नंबर पर कॉल कर वह अपनी हर समस्या का समाधान जान सकेगें। यह हेल्पलाइन शनिवार दोपहर से ही शुरू हो रही है जो 1 अप्रैल तक खुली रहेगी।
छात्र अपनी समस्या को लेकर इन हेल्पलाइन पर दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर कॉल कर सेलेबस पूरा न होने, स्ट्रेस प्रॉब्लम, एग्जाम पैटर्न समझ न पाने तथा पैरेन्टल सपोर्ट न मिल पाना आदि समस्याओं का हल जान सकते हैं।
छात्रों में एग्जाम की तैयारी को लेकर होने वाले तनाव को कम करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 17 अध्यापकों के फोन नंबर की हेल्पलाइन जारी की है जो छात्रों को पेश आ रही परेशानी से बाहर निकालने का हल बताएंगे।
अगर किसी छात्र को अपने किसी विषय के बारे में कोई शंका या उसकी तैयारी को लेकर तनाव है तो वह हेल्पलाइन में दिए किसी भी टीचर या स्कूल प्रिंसीपल से उनके मोबाइल पर सीधे संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकता है। इस हेल्पलाइन में हर विषय के टीचर को शामिल किया गया है।