फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट का नोटिफिकेशन जारी, अप्लाई कीजिए और तैयारी में जुट जाइए

Sun, 16 Oct 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
सीबीएसई ने यूजीसी नेट एग्जाम 2017 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जल्दी से आवेदन कीजिए और तैयारी में जुट जाइए। एग्जाम 22 जनवरी 2017 को होगा।
विज्ञापन


इसके लिए 17 अक्टूबर से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। फॉर्म जमा करवाने की आखिरी डेट 16 नवंबर है और 17 नवंबर तक ऑनलाइन फीस की सबमिशन हो सकती है।

जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के लिए होने वाला ये एग्जाम देश भर में 90 परीक्षा केंद्रों पर लिया जाएगा। अगर आपको एप्लीकेशन फॉर्म में कोई करेक्शन करवानी है तो 22 से 29 नवंबर तक करवा सकते हैं। 21 दिसंबर को एडमिट कार्ड सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जनरल कैटेगरी के कैंडीडेट्स के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की फीस 600 रुपए, बीसी कैटेगरी के कैंडीडेट्स के लिए 300 रुपए और एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडीडेट्स के लिए फीस 150 रुपए है। पेपर तीन हिस्सों में होगा। पहला और दूसरा पेपर 100 - 100 नंबरों का होगा और तीसरा पेपर 150 नंबरों का होगा।
विज्ञापन


टेस्ट क्लीयर करने के लिए जनरल कैंडीडेट्स को पेपर 1 और पेपर 2 में 40 फीसदी, पेपर 3 में 50 फीसदी मार्क्स लाने जरुरी हैं। बाकी कैटेगरी के कैंडीडेट्स को पेपर 1 और पेपर 2 में 35 फीसदी और पेपर 3 में 40 फीसदी मार्क्स लाने जरुरी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें