फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने जारी किया बीएससी और बीकॉम का रिजल्ट, यहां देखिए

Fri, 24 Jun 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्यूशन - फोटो : getty
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को बीएससी जनरल थर्ड ईयर, बीकॉम ऑनर्स थर्ड ईयर और बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी पार्ट थ्री का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीयू के प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि बीएससी जनरल थर्ड ईयर 86.05 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
विज्ञापन


इस परीक्षा में 6274 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे, जिसमें से 5399 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 168 फेल हुए और 666 की कंपार्टमेंट आई है। मुकेरियां के स्वामी परमानंद महाविद्यालय की दलजीत कौर ने 2000 में से 1872 अंक हासिल कर बीएससी जनरल में पहला स्थान हासिल किया।

जेसी डीएवी कॉलेज दसुआ होशियारपुर के सुखविंदर सिंह ने 1858 अंकों के साथ दूसरा और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना की इशु जुनेजा ने 1838 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। पुनिया ने बताया कि बीकॉम आनर्स थर्ड ईयर में 91.77 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।
विज्ञापन


इस परीक्षा में कुल 1773 स्टूडेंट्स अपीयर हुए, जिनमें से 1627 पास हुए और 75 फेल हुए। बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी में पार्ट थ्री में 99.55 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। 221 में से 220 स्टूडेंट्स पास हुए। पीयू की वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/. पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें