चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने बीपीएड में खाली सीटों के लिए 25 जुलाई को फिजिकल टेस्ट आयोजित करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे पीयू ग्राउंड पहुंचना होगा।
12 जुलाई को बीपीएड के आयोजित एंट्रेंस टेस्ट में पास स्टूडेंट्स और किन्हीं कारणों से फिजिकल टेस्ट में अपीयर नहीं हो पाने वाले स्टूडेंट्स 25 जुलाई को फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। यह टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स को उसी दिन 11 बजे फिजिकल एजुकेशन विभाग में इंटरव्यू होगा। स्टूडेंट को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट पेश करने होंगे।