पंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में बीकॉम की पढ़ाई करने के लिए इस बार मुकाबला और ज्यादा कड़ा हो गया है। वीरवार को जारी पहली मेरिट लिस्ट में टॉप रैंक की परसेंटाइल 115.586 आई है जो नेहा गोयल के नाम है। उन्होंने 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पिछली बार 114.2 परसेंटाइल टॉप था। यह आंकड़ा यूटी पूल के स्टूडेंट्स का है, जबकि यूटी से बाहर के लिए परसेंटाइल 115.33 टॉप रहा, जिसे नाज ने हासिल किया। अगर इवनिंग स्टडी के परसेंटाइल की बात करें तो 114.2 टॉप रहा, जिसे विश्व गर्ग ने हासिल किया।
पीयू और उससे संबंधित शहर के कॉलेजों में बीकॉम की 2450 सीट हैं, जिसमें से 70 सीट पीयू की इवनिंग स्टडी की भी हैं। इन सीटों के लिए साढ़े आठ हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्टर कराया था। पहली मेरिट लिस्ट में करीब छह हजार स्टूडेंट्स की छंटनी की गई है। साथ ही पहली काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पहला चरण खत्म होने के बाद अगले चरण का काम होगा। शुक्रवार से पहले चरण की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी जो 3 जुलाई तक जारी रहेगी।
ऐसे तय होती है मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले स्टूडेंट के 12वीं में नंबर देखे जाते हैं।
- उसके बाद कॉमर्स के तीनों सब्जेक्ट बिजनेस मैनेजमेंट, अकाउंट्स और इकनोमिक्स के लिए 4-4 प्रतिशत जोड़ा जाता है।
- अगर किसी ने मैथस को एडिशनल सब्जेक्ट के तौर पर पास किया है तो उसे 4 प्रतिशत अधिक दिए जाते हैं।
- उदाहरण के तौर पर अगर किसी को 12वीं में 90 प्रतिशत अंक मिले तो उसके कॉमर्स के तीनों सब्जेक्ट के 12 प्रतिशत और जोड़ दिए जाते हैं यानी स्टूडेंट की परसेंटाइल हो जाती है 102 और मैथस वाले के चार प्रतिशत और जोड़कर परसेंटाइल 106 पहुंच जाती है।
आज से शुरू होगी बीकॉम के लिए काउंसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
आज से शुरू होगी बीकॉम के लिए काउंसलिंग
बीकॉम में दाखिले के लिए शुक्रवार से पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में काउंसलिंग होगी। इसमें मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज और फीस लेकर आनी होगी।
काउंसलिंग के लिए पहले आउटसाइड स्टूडेंट्स को बुलाया गया है। 1 जुलाई को यूटी कैडर के स्टूडेंट्स की काउंसलिंग होगी। इसमें सभी विद्यार्थियों की काउंसलिंग एक दिन में होगी। विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं के सर्टिफिकेट लाने जरूरी होंगे। स्कूल की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी लेकर आना होगा। अगर बीकॉम के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स एससी, एसटी कोटे से हैं तो उन्हें यह प्रमाण पत्र काउंसलिंग में लाना अनिवार्य होगा। सिंगल गर्ल्स चाइल्ड होने पर एफिडेविड और आधार कार्ड भी दाखिले के दौरान स्टूडेंट्स के पास मौजूद होना चाहिए। कॉलेज बदलने के लिए दूसरी काउंसलिंग में आवेदन करना होगा।
बीकॉम की काउंसलिंग का यह होगा समय
30 जून को काउंसलिंग
काउंसलिंग ---- रैंक
1. सुबह 9 बजे-------1 से 250 तक
2. सुबह 10.30 बजे-----251 से 550
3. दोपहर 12 बजे-----------551 से 800
4. दोपहर बाद 2 बजे------------801 से 1100
5. दोपहर बाद 3 बजे - एससी, एसटी के सारे स्टूडेंट्स को रिपोर्ट करना होगा।
1 जुलाई को यूटी पुल के लिए काउंसलिंग होगी
- फोटो : अमर उजाला
1 जुलाई को यूटी पुल के लिए काउंसलिंग होगी
काउंसलिंग ------ रैंक
1. सुबह 9 बजे-------1 से 200
2. सुबह 10 बजे-----------201 से 500
3. दोपहर 12 बजे--------- 501 से 750
4. दोपहर बाद 2 बजे-------------55751 से 1000
5. दोपहर बाद 3 बजे-------------1001 से 1250
6. दोपहर बाद 4 बजे------------1251 से 1500
2 जुलाई का शेड्यूल
- फोटो : अमर उजाला
2 जुलाई का शेड्यूल
काउंसलिंग का समय ------ विद्यार्थियों की संख्या
1. सुबह 9 बजे- -------------1501 से 1750
2. सुबह 10 बजे--------------1751 से 2200
3. दोपहर 12 बजे- ---------एससी कैटेगरी
4. दोपहर बाद 2 बजे- एसटी, फ्रीडम फाइटर सहित अन्य रिजर्व कैटेगरी के स्टूडेंट्स।
3 जुलाई का शेड्यूल
काउंसलिंग का समय ------ विद्यार्थियों की संख्या
1. सुबह 9 बजे----------डिफेंस कैटेगरी
2. सुबह 11.30--------------स्पोर्ट्स कैटेगरी
3. दोपहर बाद 2 बजे- गर्ल्स रिजर्व, कश्मीरी माइग्रेट रूलर एरिया, बार्डर एरिया ।