फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के कॉलेजों में बीकॉम में दाखिला लेना नहीं होगा आसान, टेंशन में हैं छात्र और अभिभावक

Sun, 02 Jun 2019 01:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एडमिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीएसई व अन्य बोर्डों के 12वीं का परिणाम जारी हो चुका है। अब 12वीं पास बच्चों को कॉलेजों में दाखिले के लिए चिंता सताने लगी है। सबसे ज्यादा चिंता की बात बी. कॉम में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए है। इस बार कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिस वजह से छात्रों और पेरेंट्स की टेंशन ज्यादा बढ़ी हुई है।
विज्ञापन


क्योंकि सीटें कम होने के साथ कंपीटिशन टफ होने के कारण अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज और सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में बी. कॉम में दाखिले को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। बता दें बीकॉम दाखिले के लिए इस बार भी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होगी।

ट्राइसिटी के स्टूडेंटस के लिए 85 फीसदी सीटें
शहर के कॉलेजों में बीकॉम की कुल सीटों में से 85 सीटें चंडीगढ़ के स्कूलों से 12वीं करने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व हैं, जबकि 15 फीसदी सीटों पर ही बाहरी स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा। मोहाली और पंचकूला के स्कूलों से 12वीं करने वाले स्टूडेंट्स भी आउटसाइड यूटी पूल में गिने जाएंगे।
विज्ञापन


बीते साल आउटसाइड यूटी पूल में कट ऑफ 108.6 परसेंटाइल रहा था, जबकि एसडी कॉलेज में कट ऑफ 112.20 और डीएवी कॉलेज में 110.94 परसेंटाइल कट ऑफ रहा। जानकारी के मुताबिक कॉलेजों में जून में होने वाले बीकॉम दाखिल के लिए कट ऑफ का बीते साल के मुकाबले 2 से 3 फीसदी तक बढ़ना तय है।

शहर के 11 कॉलेजों में बी.कॉम की सीटें

कॉलेज का नाम -    सीटें    
एसडी कॉलेज-32    350
डीएवी कॉलेज-10    350        
देव समाज कॉलेज-45    140        
जीसीसीबीए-50        140    
जीजीएससीडब्ल्यू-26    280
एमसीएम-36        280
जीसीजी-11        140
जीसीजी-42        140        
पीजीजीसी-11        140        
पीजीजीसी-46        140        
एसजीजीएस-26    280
विज्ञापन

सेंट्रलाइज्ड कांउसलिंग संबंधी जरूरी जानकारी

- 4 जून से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
- 26 जून आवेदन की अंतिम तिथि
- 30 जुलाई को जारी होगी संभावित मेरिट लिस्ट
- 2 जुलाई को फॉर्म में कर सकेंगे सुधार
- 6 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट
- 8 जुलाई से एडमिशन प्रोसेस शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें