फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए, बीबीए, नॉन मेडिकल की मेरिट लिस्ट जारी

Thu, 06 Jul 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से बुधवार को बीसीए, बीबीए और बीएससी नॉन मेडिकल की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। बीसीए के लिए इस बार यूटी का टॉप परसेंटाइल113.53 रहा जबकि नॉन यूटी का परसेंटाइल 111.6 रहा। इसके अलावा बीबीए में यूटी का टॉप परसेंटाइल 95.2 और नॉन यूटी कॉडर का 89.4 परसेंटाइल रहा। बीएससी नॉन मेडिकल में यूटी कॉडर में दाखिले की शुरुआत 96.96 परसेंटाइल से की जाएगी, जबकि नॉन यूटी कॉडर में 97.78 परसेंटाइल  टॉप पर रहा। इसके अलावा बीएससी बॉयो टेक में यूटी कॉडर का परसेंटाइल 95 रहा, जबकि नॉन यूटी से 96.2 परसेंटाइल टॉप रहा।
विज्ञापन


सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत हर स्ट्रीम के लिए कॉलेज तय कर दिए गए हैं। प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही बीसीए और बीबीए का काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। साथ ही विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि सरकारी कॉलेजों में दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स की फीस सिर्फ संपर्क सेंटरों पर क्रेेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ली जाएगी। सरकारी कॉलेजों में कैश नहीं लिया जाएगा।

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात जुलाई तक का समय दिया गया है। आठ जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं मेडिकल की मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी नहीं की गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए सभी शेड्यूल

- फोटो : File Photo
बीसीए का शेड्यूल
काउंसलिंग : एसडी कॉलेज, सेक्टर-32
13 जुलाई को नॉन यूटी कॉडर की काउंसलिंग होगी। 1 से 400 रैंक वाले स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे से रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद सभी तरह की रिजर्व कैटगरी की काउंसलिंग होगी।
14 जुलाई को यूटी कॉडर की काउंसलिंग होगी। 10 बजे से 1 से 250 रेंक की काउंसलिंग। 12 बजे से 251 से 500 रेंक की काउंसलिंग और दोपहर 2 बजे से 501 से 579 रेंक तक की काउंसलिंग होगी।
15 जुलाई को स्पोर्ट्स, डिफेंस सहित अन्य रिजर्व कैटगरी की काउंसलिंग होगी।

बीबीए का शेड्यूल
काउंसलिंग : एसडी कॉलेज, सेक्टर-32
10 जुलाई को नॉन यूटी कॉडर की काउंसलिंग। सुबह 10 बजे से 1 से 300 रेंक वाले की। इसके बाद रिजर्व कैटगरी की कांउसिलंग प्रक्रिया शुरू होगी।
11 जुलाई को यूटी कॉडर की काउंसलिंग होगी। सुबह 10 बजे 1 से 250 रेंक, दोपहर 12 बजे 251 से 500 रेंक और दोपहर 2 बजे 501 से 700 रेंक तक की काउंसलिंग होगी।
12 जुलाई को नॉन यूटी और यूटी कॉडर के अलावा जो अन्य आरक्षित श्रेणी है, उसकी काउंसलिंग होगी।

विभाग की तरफ से जारी दिशा-निर्देश
काउंसलिंग केवक्त सभी असली दस्तावेज स्टूडेंट केपास होने चाहिए।
- जिस भी श्रेणी में आरक्षित है, उसका प्रमाण होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र व अन्य सभी संबंधित दस्तावेज साथ होने चाहिए।
- सरकारी कॉलेज में जिनका चयन होगा, उसकी फीस कैश नहीं ली जाएगी। फीस संपर्क सेंटर पर क्रेडिट, डेबिट कार्ड या डीडी से ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें