पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस(यूआईएएमएस) ने एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानकारी के अनुसार यूआईएएमएस 6 विभिन्न एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए 11 मार्च 2017 को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करेगा।
23 फरवरी तक एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (मैट) के लिए जनरल कैटेगरी में 2100 और रिजर्व कैटेगरी की 1050 रुपये फीस तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद सेक्टर-25 साउथ कैंपस स्थित यूआईएएमएस विभाग में 9 मार्च तक पहुंचना जरूरी है।