फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू एल्युमनाई मीट में स्टूडेंट्स से अनुभव साझा करेंगे अभिनेता अनुपम खेर 

Tue, 15 Nov 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की 26 नवंबर को होेने वाली एल्युमनाई मीट में पीयू के एल्युमनी एवं अभिनेता अनुपम खेर और उनकी पत्नी सांसद किरण खेर भी मौजूद रहेंगी। पीयू वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने सोमवार को प्रेस वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रो. ग्रोवर ने बताया कि खेर दंपति ने कार्यक्रम में आने की पुष्टि कर दी है। इस मीट में पीयू के कई और दिग्गज एल्युमनी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम साढे़ 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। 

स्टूडेंट्स को भी अभिनेता अनुपम खेर के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा। इस बातचीत में खेर अपनी निजी जिंदगी के अनुभव साझा करेंगे। खासकर पीयू से जुड़ी यादें स्टूडेंट्स के साथ बांटेंगे। 
विज्ञापन


एक कॉफी टेबल बुक भी इस कार्यक्रम में लांच की जाएगी। यह बुक पीयू कैंपस से जुड़ी बहुत सी चीजें समेटे होगी। इसमें पीयू एल्युमनी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कॉफी टेबल बुक 150 पन्नों की होगी। 

बुक लांचिंग और अभिनेता अनुपम खेर के साथ बातचीत दो अलग-अलग सेशन में होगी। इसके अलावा पीयू वीसी प्रो. ग्रोवर ने जानकारी दी कि 17 नवंबर को पीयू के इवनिंग स्टडीज विभाग में शाम साढ़े 5 बजे जाने माने इतिहासकार डॉ. विलियम डैलरिंपल, प्रोफेसर उर्मी केसर मेमोरियल लेक्चर देंगे। प्रेस वार्ता में प्रो. अनिल मोंगा और पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें