अगर स्टूडेंट्स बीकॉम में दाखिला लेना चाहते हैं तो विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए पंचकूला के चारों कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिले के चारों कॉलेज सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, अरुणा आसिफ अली कॉलेज कालका और गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला में आवेदन करने के लिए शुक्रवार को स्टूडेंट्स का तांता लगा रहा। बीकॉम में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स अधिक रुचि दिखा रहे है। सेक्टर एक के गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम के लिए 240 सीटें हैं, जिसमें अभी तक 173 स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके है। वहीं सेक्टर 14 में बीकॉम में 240 सीटें हैं, जिसमें से 20 स्टूडेंट्स ने ही आवेदन किया है।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले स्टूडेंट्स को वेबसाइट highereduhry.com पर जाकर ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का चयन करना होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी चुनकर स्टूडेंट को जिस कॉलेज में दाखिला लेना है, उस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन दाखिला फार्म भरकर वह आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी दसवीं और बारहवीं की डीएमसी साथ लेकर पहुंचना अनिवार्य है। इसके अलावा स्टूडेंट्स को 30 जून से पहले अपने दस्तावेज और प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करवाने होंगे। इसके बाद प्रतिशत के हिसाब से दाखिले लिए जाएंगे।
सेक्टर-एक के कॉलेज में बढ़ सकती है बीकॉम की सीटें
सेक्टर एक गवर्नमेंट पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा ने बताया कि यहां बीकॉम में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वहीं हर सत्र में सीटें कम होने की वजह से काफी स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए कॉलेज की ओर से हायर एजुकेशन विभाग को बीकॉम में सीटें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल बीकॉम में 240 सीटें है, जिसे विभाग को 320 करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
किस कॉलेज में किस स्ट्रीम में कितनी सीटें
du admission
- फोटो : अमर उजाला
गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर एक
1- बीएमसी (बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)
योग्यता - किसी भी स्ट्रीम में बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक।
सीटें - 40
2. बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस)
योग्यता - 12वीं मेडिकल या नॉन मेडिकल से जरूरी, कट ऑफ के हिसाब से होंगे दाखिले।
सीटें
मेडिकल-80
नॉन मेडिकल-160
3. बीकॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता - 12वीं कॉमर्स से अनिवार्य, कट ऑफ के हिसाब से दाखिला।
सीटें-240
4. बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं में कोई भी स्ट्रीम, गणित में पास अनिवार्य।
सीटें-60
5- बीए- 400
योग्यता- 12वीं में कम-से-कम 35 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर एक, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स
1. एमए इकोनॉमिक्स-60 सीटें
2. एमए इंग्लिश-60 सीटें
3. एमए हिस्ट्री-60 सीटें
4. एमए साइकोलॉजी-60 सीटें
5. एमए पॉलीटिकल साइंस-60 सीटें
6. एमकॉम-60 सीटें
7. पीजीडीसीए-60 सीटें
8. पीजीडीजेएमसी- 40
गवर्नमेंट कॉलेज फोर गर्ल्स, सेक्टर-14
1. बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन)
योग्यता - 12वीं में इंग्लिश के साथ न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें-40
2. बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य
सीटें- 60
3. बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) नॉन मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें- 80
4. बी.कॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता-12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से पास होना अनिवार्य।
सीटें- 240
5. बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं में कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक गणित विषय के साथ।
सीटें-40
6. बीएससी होमसाइंस
योग्यता-12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-50
7. बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
योग्यता- 12वीं में कम-से-कम 35 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-240
8- एमकॉम- 60
कालका अरूणा आसिफ अली कॉलेज
1- बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन)
योग्यता - 12वीं में इंग्लिश के साथ न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें-40
2- बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य
सीटें- 40
3- बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) नॉन मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें- 80
4- बी.कॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता-12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से पास ाहोना अनिवार्य।
सीटें- 320
5- बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं में कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक गणित विषय के साथ।
सीटें-40
6- बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
योग्यता- 12वीं में कम-से-कम 35 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-320
7-एम.कॉम-(मास्टर ऑफ कॉमर्स)
सीटें-60
8-एमए(मास्टर ऑफ आर्ट्स)-हिंदी सीटें-40
बरवाला गवर्नमेंट कॉलेज
1- बीएससी-(बैचलर ऑफ साइंस) नॉन मेडिकल
योग्यता-12वीं में इंग्लिश के साथ कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य।
सीटें- 80
2- बी.कॉम-(बैचलर ऑफ कॉमर्स)
योग्यता-12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम से पास होना अनिवार्य।
सीटें- 160
3- बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस)
योग्यता-12वीं में कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक गणित विषय के साथ।
सीटें-40
4- बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
योग्यता- 12वीं में कम-से-कम 35 प्रतिशत अंक इंग्लिश के साथ
सीटें-240