11वीं में स्टूडेंट्स के लिए वोकेशनल कोर्स बेहतरीन आप्शन है। चंडीगढ़ के 23 सरकारी स्कूलों में 1755 सीटों पर वोकेशनल कोर्स में दाखिला होगा। इसमें साइंस, कामर्स और आर्ट्स की तरह का क्रेज है। इसमें भी स्टूडेंट्स ऑनलाइन और हेल्प डेस्क में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वोकेशनल कोर्स के लिए 20 जून तक ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस जमा होंगे। उसके बाद 27 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के नाम, कोर्स व सीट निश्चित की गई है। वोकेशनल कोर्स में पढ़ने के बाद विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
स्टूडेंट्स बारहवीं के बाद विभिन्न कोर्स का डिप्लोमा कर सकते हैं। स्टूडेंट्स फैशन डिजाइनिंग, लैब सहायक, होटल मैनेजमेंट, मेकेनिकल में भी तीन साल का कोर्स कर सकता है। यह कोर्स करने के बाद देश और विदेश में भी नौकरी हासिल हो सकती है। वोकेशनल कोर्स की एक्सपर्ट्स डा. रीता कांत ने बताया कि वोकेशनल कोर्स का स्टूडेंट्स का भविष्य उज्ज्वल है। शहर के स्कूलों में इसके आप्शन स्टूडेंट्स को दिए गए हैं। इसकी कोई अलग फीस नहीं होगी। इसमें 60 से 80 फीसदी तक के स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा।
इन स्कूलों में है यह सीटें
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 में हेल्थ एंड ब्यूटी की 35, फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी की 35, टेक्सटाइल डिजाइन, डाइनिंग एंड प्रिंटिंग की 35 सीटें हैं।
जीएमएसएसएस- 10 में बेकरी एंड कंफेक्शनरी की 30 , फूड एंड बेवरेज सर्विस की 30, फूड प्रोडक्शन की 30, ट्रैवेल एंड टूरिज्म की 30, एक्स रे टेक्नीशियन की 10 सीटें हैं।
जीजीएमएसएसएस- 18 में स्टेनोग्राफी एंड कंप्यूटर अप्लीकेशन की 35, आइटी अप्लीकेशन की 30, एकाउंट एंड टैक्सेशन की 35 सीटें हैं।
जीएमएसएसएस- 19 में मार्केटिंग एंड सेल्स मेनशिप में 35, मार्केटिंग मैनेजमेंट की 40 सीटें हैं।
जीजीएमएसएसएस- 20 बी में फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी की 35, हेल्थ एंड ब्यूटी स्टडीज की 35 सीटें हैं।
जीएमएसएसएस-21 में फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी की 35 सीटें हैं।
जीएमएसएसएस -22 में आईटी अप्लीकेशन की 30 सीटें हैं।
जीएमएसएसएस- 23 में स्टैनोग्राफी एंड कंप्यूटर अप्लीकेशन की 35 आईटी अप्लीकेशन की 30, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी की 35, आटोमोबाइल टेक्नोलॉजी की 35, एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन टेक्नोलॉजी की 35 सीटें हैं।
जीएमएसएसएस -27 में एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन की 35 सीटें है।
जीएमएसएसएस- 32 में फैशन डिजाइन एंड गारमेंटस टेक्नोलॉजी की 35, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की 25 सीटें, ओपथेलमिक टेक्नीज की 20, टेक्सटाइल डिजाइन डाइनिंग एंड प्रिंटिंग की 35, आईटी अप्लीकेशन की 30 सीटें हैं।
हम स्टूडेंट्स का भविष्य बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वोकेशनल कोर्स में स्टूडेंट्स के लिए अच्दे ऑप्शन हैं। स्टूडेंट्स एडमिशन लेकर अपना कैरियर बना सकते हैं।
- राकेश पोपली, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग