फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले का सुनहरा मौका, सीटें अभी खाली, जानें कहां कितनी?

Sun, 17 Jul 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिला नहीं मिला तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है। कई कॉलेजों में सीटें अभी खाली पड़ी हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त पंचकूला के सरकारी कॉलेजो में करीब 1463 सीटें उपलब्ध हैं। पंचकूला के सरकारी कालेजों में तीसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले खत्म हो चुके हैं। इसके अभी तक जिले के चारों गवर्नमेंट कॉलेज अलग-अलग कोर्स में सीटें भरने में कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिस कारण कॉलेज की ओर से डिमांड किए जाने पर  हायर एजुकेशन विभाग की ओर से ग्रेजुएशन में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स  को एक मौका और दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करने का 11 से 14 जुलाई तक का समय दिया था। फिर भी पंचकूला के कॉलेजों में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स का रुझान देखने को नहीं मिला। जिस कारण अब हायर एजुकेशन विभाग ने सीटें फुल होने तक वेब पोर्टल को  ओपन रखने का निर्णय लिया है।

अब जो स्टूडेंट्स जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सका था, वह स्टूडेंट्स किसी भी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फार्म जमा कर सकते है। हायर एजूकेशन की वेबसाइट http://highereduhry.com पर  लॉग इन करके कॉलेज को सर्च करना होगा। कॉलेज सेलेक्ट करने के बाद ऑनलाइन एडमिशन फार्म भी भरा जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने डॉक्यूमेंट कॉलेज में चेक करवा कर, फिर ई चालान जनरेट करवा कर फीस जमा करवा सकते है।
विज्ञापन


कॉलेजों में शनिवार को 153 स्टूडेंट्स के ही एडमिशन  हुए। सेक्टर 1 गवर्नमेंट कॉलेज में 19 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया। । वहीं,  सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में 134 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। इस दौरान सेक्टर 1 गवर्नमेंट कॉलेज में 12 स्टूडेंट्स ने बीए में एडमिशन  लिया। वहीं सेक्टर 14 गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में बीए में 77 स्टूडेंट्स ने  एडमिशन लिया है। सेक्टर 14 कॉलेज में बीएससी मेडिकल की केवल 2 सीटें  उपलब्ध है।

सेक्टर 1 गवर्नमेंट कॉलेज में कुल 1040 सीटें है, जिनमें से केवल 534 सीटों पर ही एडमिशन हुए हैं। कॉलेज में अभी भी अलग-अलग कोर्स की 506 सीटें खाली पड़ी हैं। वहीं, सेक्टर 14 के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में 750 सीटें हैं। जिनमें से 501 सीटों पर एडमिशन हो गई है। और 249 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें