फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में सिंडिकेट-डीन के चुनाव से पहले फूटा ‘चिट्ठी बम’, सीनेटरों पर उठाए सवाल

Wed, 11 Dec 2019 01:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट व डीन के चुनाव से पहले चिट्ठी बम फूट गया। इस चिट्ठी के जरिये उन सीनेटरों पर निशाना साधा गया है, जो लंबे समय से पीयू पर राज करते चले आ रहे हैं। एक सीनेटर को बाहरी बताया गया है, जो अधिक पढ़े लिखे न होने के बाद भी पीयू पर राज करते आ रहे हैं। यह चिट्ठी कई फैकल्टी मेंबर्स को भेजी गई है। कहा है कि ऐसे लोगों से जल्द से जल्द दूरी बनाने की जरूरत है। 15 व 16 दिसंबर को सिंडिकेट व डीन के चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन


इन चुनाव में बाजी मारने के लिए ग्रुप हर प्रयास कर रहे हैं। एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे हुए हैं। मंगलवार को कुछ फैकल्टी मेंबरों के पास डाक के जरिये चिट्ठी पहुंची तो उसमें एक सीनेटर की पोल खोली गई है। उन्होंने कहा कि बीए पास एक सीनेटर पूरे पीयू पर राज कर रहा है। साथ ही कर्मचारियों की नियुक्तियों से लेकर हर कार्य उनके जरिये करवाया जा रहा है। आरोप यह भी हैं कि पीयू में पैसे कमाने के लिए ऐसा वह कर रहे हैं।

फैकल्टी मेंबरों से कहा है कि वह जाग जाएं, अन्यथा पीयू तरक्की नहीं कर पाएगा। यह भी लिखा है कि पूर्व वाइस चांसलर फैकल्टी को आगे बढ़ाते आए हैं, लेकिन अब सीनेटर के कुछ मेंबर पीयू पर कब्जा जमाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पत्र डीन के चुनाव के लिए अधिक महत्व रखता है, क्योंकि फैकल्टी मेंबरों को ही यह पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


सिंडिकेट व सीनेट की बैठक जल्द निपट जाएगी
सिंडिकेट चुनाव के चलते सिंडिकेट व सीनेट की बैठक जल्द निपटने के आसार हैं। 13 को सिंडिकेट व 14 दिसंबर को सीनेट की बैठक होगी। इन बैठकों के लिए एजेंडा तैयार है, वही एजेंडा इस बैठक में आएगा। सूत्रों का कहना है कि 7 दिसंबर की बैठक का जिस एजेंडे के चक्कर में बहिष्कार हुआ है, वह एजेंडा शामिल नहीं होगा।

सूत्रों का कहना है कि एजेंडे के जरिये जिस व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है वह ठीक नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो पीयू में एक गलत परंपरा शुरू होगी और सवाल उठेंगे। यह प्रकरण कुछ लोग हाईकोर्ट में भी लेकर जा सकते हैं। इससे पीयू की किरकिरी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें