फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में हाजिरी विवाद, 22 अध्यापकों ने पूटा से दिया इस्तीफा

Sat, 29 Apr 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडी की पूरी फैकल्टी ने पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन( पूटा) से इस्तीफा दे दिया। इवनिंग स्टडी में कुल 22 रेगूलर टीचर हैं और पूटा की तरफ से हाजिरी विवाद में सहयोग न मिलने केचलते इवनिंग स्टडी के प्रतिनिधि प्रोफेसर मोहम्मद खालिद सहित सभी ने पूटा छोड़ दी।
विज्ञापन


दरअसल, डीन की तरफ से बिना कोई कारण बताए इवनिंग डिपार्टमेंट केसभी सेमेस्टर के हाजिरी रजिस्टर की फोटो कॉपी मांगी गई थी। जबकि इवनिंग स्टडी के प्रतिनिधि का कहना है कि जब हर महीने हाजिरी का रिकॉर्ड जमा करा दिया जाता है, तो अब क्यों फरमान जारी किया गया।

इवनिंग स्टडी डिपार्टमेंट की तरफ से पूटा में शिकायत भी की गई। प्रोफेसर खालिद केमुताबिक पूटा ने यह तो माना कि बिना वजह बताए हाजिरी मांगना ठीक नहीं है, लेकिन जितना सहयोग देना था, वह नहीं किया। इसी केचलते डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग फेकल्टी ने संयुक्त रूप से पूटा छोड़ दी।
विज्ञापन


इसलिए मांगी गई हाजिरी
सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी में 11 अप्रैल को हुए हंगामे में ज्यादातर स्टूडेंट एक ही संगठन केथे तो और इवनिंग स्टडी से थे। यह खुलासा वीडियो फुटेज में हुआ। अब पीयू प्रशासन यह जानना चाहता है कि इवनिंग स्टडी वाले जब हंगामे में थे, तो उनकी हाजिरी का क्या स्टेट्स है? इसी केचलते डिपार्टमेंट से ब्योरा मांगा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें