फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आने लगे ‘हेलो! चुनाव में किसे वोट डालेंगे...’ वाले फोन, सावधान रहें-चुनाव आयोग ऐसे कॉल नहीं करता

Mon, 29 Jan 2024 08:08 AM IST
निवेदिता वर्मा महेश कुमार, संवाद, कपूरथला (पंजाब)

सार

लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ टेलीकॉलिंग आधारित सर्वें करने वाली कंपनियां भी सक्रिय हो गईं। इन कंपनियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुना, जिससे ऐसे माहौल के बीच लोगों की राय जानी जा सके। डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग का ऐसा कोई नंबर नहीं है। ये फेक नंबर हैं। ऐसे कॉल्स से लोग सजग रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हेलो! चुनाव में किसे वोट डालेंगे...’ वाले कॉल मोबाइल पर आने लगे हैं। गुरुवार को जहां पूरे भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा था, वहीं इसकी आड़ में लोगों की राय जानने वाले कॉल आते रहे। हालांकि जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी कपूरथला ने इसे फेक बताते हुए आम जनता को सजग रहने की अपील की। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ टेलीकॉलिंग आधारित सर्वें करने वाली कंपनियां भी सक्रिय हो गईं। इन कंपनियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुना, जिससे ऐसे माहौल के बीच लोगों की राय जानी जा सके। कपूरथला निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब दस बजे उनके दो नंबर पर 7314818638 व 8049800435 नंबर से कॉल आए, जिनमें कॉल करने वाले ने बोलना शुरू किया कि हेलो, लोकसभा चुनाव में किसी वोट डालेंगे...फलां पार्टी तो एक दबाओ..फलां पार्टी तो 2 दबाओ...2 दबाओ। यानी कि पार्टियों के नाम लेकर लोगों से चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की जा रही है। 

ऐसे ही एक अन्य मोबाइल धारक को भी ऐसे ही कॉल आए। जब इन नंबर को ट्रूकॉलर पर सर्च किया तो एक पर फ्राड लिखा आ रहा था। जबकि दूसरे नंबर बीएएसडीएस शो हो रहा था। इस बाबत जिला चुनाव अधिकारी-कम-डीसी कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का ऐसा कोई नंबर नहीं है। ये फेक नंबर हैं। ऐसे कॉल्स से लोग सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें