फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: यूएसडीटी ट्रेडिंग के बहाने बुलाया, लेक पार्किंग में कारोबारी से 17.50 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी कारोबार के नाम पर सेक्टर-42 लेक की पार्किंग में एक कारोबारी से 17.50 लाख रुपये की नकदी से भरे दो बैग लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूएसडीटी (टेदर) की खरीद-बिक्री का झांसा देकर चार युवकों ने कारोबारी को बुलाया और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-45 निवासी अमित कुमार वाही ने पुलिस को बताया कि उनकी पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित कंप्यूटर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। 25 मई को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम अंकित बताया। उसने खुद को भारतीय मुद्रा को यूएसडीटी में बदलने और बेचने का कारोबारी बताते हुए सौदे की बात की। इसके बाद दोनों के बीच लगातार व्हाट्सऐप कॉल और चैटिंग होती रही।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले अलग-अलग स्थानों पर मिलने की बात कही, लेकिन बाद में सेक्टर-42 की लेक पर बुलाया। अमित अपने दोस्त विनय जैन के साथ 17.50 लाख रुपये नकद लेकर वहां पहुंचे। उनके पास दो बैग थे, जिनमें नकदी के साथ जरूरी दस्तावेज भी थे।
वहां किआ कार में चार युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान अमित को संदेह हुआ और वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों बैग छीन लिए। विरोध करने पर अमित और विनय के साथ मारपीट की गई। वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों की कार का नंबर भी नोट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्या है यूएसडीटी (टेदर)
यूएसडीटी (टेदर) एक स्टेबलकॉइन है, जिसकी कीमत सामान्य तौर पर एक अमेरिकी डॉलर के बराबर रखी जाती है। इसका उपयोग क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग, अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और क्रिप्टो बाजार में उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें