बड़ी राहत, हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पाएं शहरी क्षेत्र में 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर मुफ्त एंबुलेंस सेवा। राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली 108 एंबुलेंस की सुविधा आसानी से अब लोगों को मिल पाएगी। राज्य सरकार ने जिकित्जा हेल्थकेयर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए एंबुलेंस सेवा जारी रखने का फैसला है।
यह प्री हॉस्पिटल हेल्थकेयर कंपनी पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के अंतर्गत वर्ष 2021 तक पंजाब के नागरिकों को 108 एंबुलेंस सेवा प्रदान करेगी। यह 108 सेवा एक टोल फ्री नंबर है जो कि किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नंबर से डायल किया जा सकता है। राज्य का कोई भी नागरिक शहरी क्षेत्र में 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर मुफ्त 108 एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकता है।
इसके अतिरिक्त जिकित्जा द्वारा चिकित्सा सहायता सेवा डायल 104 और महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए डायल 181 सेवा भी संचालित की जाती है। जिकित्जा वर्ष 2011 से अब तक 12 लाख लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी है।
वहीं, कंपनी के सीईओ नरेश जैन ने बताया कि इस सर्विस के माध्यम से एंबुलेंस के माध्यम से 1508 शिशुओं की सफल डिलीवरी करवाई जा चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच कर उन्हें सहायता प्रदान करवा हमारे लिए गर्व की बात है।