फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंटर स्कूल गेम्स 2025-26 के मुकाबले 22 जुलाई से शुरू कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी शिक्षा खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल गेम्स 2025-26 के मुकाबलों का कैलेंडर जारी किया गया है। यह इंटर स्कूल के मुकाबले चार चरण में आयोजित किए जाएंगे और इनमें पहला चरण 22 जुलाई से, दूसरा चरण 12 अगस्त से, तीसरा चरण 30 सितंबर से और चौथा चरण 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इन गेम्स में शहर के सभी स्कूलों के अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकेंगे। यूटी शिक्षा विभाग के खेल विभाग की और से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को खेलों के इंटर स्कूल गेम्स में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण की शुरूआत 17 से 19 जुलाई तक खिलाड़ियों के आवेदन और टीम की एंट्री फीस जमा करवानी है। इसके बाद इसके मुकाबले 22 जुलाई से शहर के अलग-अलग स्कूलों में आयोजित किए जाएगें। जिसमें बैड़मिटन, बास्केटबॉल, चैस, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और टेनिस के अंडर-14 लड़कों और लड़कियों की टीमें भाग लेंगी, जबकि क्रिकेट में लड़कों के अंडर-14 और कराटे में लड़कों और लड़कियों के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें