फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक और पेस्ट्री खाने के हैं शौकीन, तो ये खबर पढ़ उड़ जाएंगे आपके होश

Sat, 04 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अगर आप केक और पेस्ट्री या फिर अंडे से बने किसी भी चीज को खाने का शौक रखते हैं, तो ये खबर आपको सावधान करने वाली है। चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम ने शुक्रवार को हल्लोमाजरा स्थित कई बेकरियों में छापा मारा। टीम बेकरियों के हालात देखकर ढंग रह गई। केक व पेस्ट्री बनाने में सड़े अंडों का इस्तेमाल किया जा रहा था। ब्रेड व स्पंज जमीन पर रखे थे। टीम ने करीब पांच क्विंटल पेस्ट्री, केक और अंडों को कब्जे में लेकर उसे डंपिंग ग्राउंड में फेंकवा दिया। 
विज्ञापन


फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि हल्लोमाजरा में दोबारा बेकरियां गुलजार हो गई हैं। दो महीने पहले भी एसडीएम के नेतृत्व में छापा मारकर इन पर कार्रवाई की गई थी। साथ ही चेतावनी भी जारी हुई थी, लेकिन वे दोबारा से जम गए और केक व पेस्ट्री बनाने लगे।

बेकरी में फैली गंदगी
पंजाब तक  करते थे सप्लाई
अधिकारियों ने बताया कि हल्लोमाजरा में बनने वाले केक व पेस्ट्री चंडीगढ़ सहित पंजाब के कई जिलों में सप्लाई की जाती है। सस्ते होने के कारण इनकी दूर तक पहुंच थी। ये केक, पेस्ट्री वहां देते थे जो ये सामान बनाते नहीं बल्कि बेचते हैं। पेरीफेरी, बूथ मार्केट, स्कूलों के बाहर और स्कूल की कैंटीन में ये सामान ज्यादा बेचे जाते हैं। दुकानदार भी इन्हें खरीदकर महंगे दामों में बेचते हैं। बारिश के सीजन में इनके खाने से फूड प्वाइजनिंग का डर रहता है।
विज्ञापन

बेकरी में फैली गंदगी
एगलेस केक का दावा कर बेचते थे अंडे वाला केक
जांच में अधिकारियों को यह भी पता चला है कि बेकरी वाले एगलेस केक का दावा कर अंडे वाला केक बेचते थे। दरअसल दो तरह के ब्रेड स्पंज बनते हैं। एक एगलेस पाउडर का जो थोड़ा महंगा आता है और उसे बड़ी कंपनियां बनाती हैं, जबकि दूसरा अंडे से स्पंज बनाते और उस पर क्रीम लगा देते और बाजार में एगलेस केक बताकर बेचते थे।

स्टूडेंट बोला, मुंह में लगाने के लिए यहां से खरीदते हैं केक
फूड सेफ्टी अधिकारियों को एक स्टूडेंट ने बताया कि यहां पर मिलने वाला केक काफी घटिया किस्म का होता है। खाने लायक नहीं होता। बर्थ डे के दिन सिर्फ मुंह पर लगाने के लिए केक यहां से खरीदते थे। छापे के दौरान वे लोग भी पहुंच गए, जिनके घर में बेकरियां चल रही थीं। उन्होंने साफ किया कि वे अब इन बेकरियों को अपना मकान किराए पर नहीं देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें