फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैडर वॉर फिर तेज होने के संकेत, चंडीगढ़ में यूटी कैडर का एसएसपी हो सकता है तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एसएसपी के पद पर इस बार यूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी की तैनाती हो सकती है। इसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक चंडीगढ़ में एसएसपी के पद पर पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी को डेपुटेशन पर तैनात करने की परंपरा रही है, लेकिन इस व्यवस्था में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। यूटी कैडर के एसएसपी की तैनाती की चर्चा के साथ ही एक बार फिर कैडर वॉर तेज होने के आसार बन गए हैं। हाल ही में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के आदेश पर उपायुक्त को आबकारी एवं कराधान विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। इसके बाद पंजाब कैडर के अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।
विज्ञापन

मौजूदा एसएसपी कंवरदीप कौर का डेपुटेशन कार्यकाल मार्च 2026 में पूरा हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन के पर्सोनल विभाग की ओर से इस बार केवल पंजाब कैडर ही नहीं, बल्कि यूटी कैडर के आईपीएस अधिकारियों के नाम भी पैनल में शामिल कर प्रशासक के पास मंजूरी के लिए भेजे जा सकते हैं।
बीते दिनों नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब कैडर के अधिकारियों की अनदेखी का मुद्दा उठाया था। इसके बाद प्रशासन में पंजाब कैडर के अधिकारियों को कुछ विभागों की जिम्मेदारी दी गई लेकिन अब एसएसपी जैसे अहम पद पर यूटी कैडर के अधिकारी की संभावित तैनाती से एक बार फिर प्रशासनिक संतुलन को लेकर बहस छिड़ सकती है। यदि यह बदलाव होता है तो यह चंडीगढ़ पुलिस के ढांचे में एक अहम प्रशासनिक फैसला माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें