फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेंट सोल्जर स्कूल के कैडेट्स ने रिले रेस में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28बी के सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने पीजीजीसी-11 में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के कुल 22 कैडेट्स ने भाग लिया और अनुशासन, जोश और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कों की टीम ने रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इनमें 10वीं के सूर्य प्रताप सिंह, 9वीं के रिहान मोहम्मद, सत्यम् और अभिनव दुबे शामिल थे। लड़कियों की प्रतियोगिताओं में अंशिका राणा ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से डांस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। विधि रोस्वाल ने पोस्टर मेकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर थ्री-लेग्ड रेस में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या अनिशा घुम्मन ने कैडेट्स को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें