फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मलूका के बेटे का निधन, सीएम, डिप्टी सीएम ने जताया दुख

Wed, 26 Oct 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मलूका के बेटे का निधन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के पुत्र चरनजीत सिंह मलूका का बुधवार को टोरंटो में निधन हो गया। 45 वर्षीय चरनजीत पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह सात बजे उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन


चरनजीत केनिधन पर सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल, कैबिनेट मंत्रियों ने दुख जताया है। सीएम ने अकाल पुरख के आगे अरदास की कि वह बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख बर्दाश्त करने की शक्ति दें। सुखबीर ने कहा कि कड़ी मेहनत से चरनजीत ने कनाडा में अपनी अलग पहचान बनाई।

सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्रियों बिक्रम मजीठिया, जनमेजा सिंह सेखों और सोहन सिंह ठंडल ने भी चरनजीत सिंह मलूका के निधन पर शोक जताया। वहीं, ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने बैठक कर चरनजीत मलूका के निधन पर दुख जताया। बैठक में विभाग के सचिव दीपइंदर सिंह, डायरेक्टर जीके सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में प्रस्ताव पास कर विभागीय मंत्री सिकंदर सिंह मलूका से हमदर्दी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें