फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैबिनेट मंत्री ने रेस्ट हाउस की रेनोवेट की गई बिल्डिंग का किया उद्घाटन

Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग कार्यालय में परमवीर चक्र विजेता बलिदानी कैप्टन गुरबचन सलारिया की स्मृति में बने सैनिक रेस्ट हाउस की रेनोवेट की गई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विकलांग पूर्व सैनिकों को 7 ऑटोमैटिक ट्राई स्कूटर और नौकरी के दौरान किसी दुर्घटनावश जिन 6 सैनिकों का देहांत हो गया था के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की राशि के चेक व दस नॉनपेंशनर्स पूर्व सैनिकों को 10-10 हजार रुपये की राशि का चेक भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, रक्षा सेवाएं भलाई विभाग पंजाब के डायरेक्टर, ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ज) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, एसडीएम मंजीत सिंह राजला, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कमांडर बलजिंदर विरक, हलका इंचार्ज दीनानगर शमशेर सिंह, हलका इंचार्ज कादियां एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां, सुप्रिटेंडेंट सुदेश कुमार, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की, आप के सीनियर नेता अजय बहल, नीरज सल्होत्रा के अलावा पूर्व सैनिक और उनके परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह समर्पित व बचनबद्ध है।
विज्ञापन

इसके बाद रक्षा सेवाएं भलाई विभाग पंजाब के डायरेक्टर ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों व डिप्टी डायरेक्टर कमांडेंट बलजिंदर विरक ने आए मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार की तरफ से एक्स-सर्विसमैन और उनके परिवारों को दी जा रही वेलफेयर योजनाओं के बारे में डिटेल में जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 42 हजार 7 सौ एक्स-सर्विसमैन, 4800 वीर नारियां, अलग-अलग लड़ाइयों में बलिदान हुए 310 सैनिक और 289 गैलेंट्री अवाॅर्डी हैं। उन्होंने कहा कि एक्स-सर्विसमैन और उनके परिवारों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हर करने हेतु उनका विभाग बचनबद्ध है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री द्वारा जिला रक्षा सेवाएं भलाई कार्यालय के सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की। मंच संचालन का दायित्व निभाते हुए कुंवर रविंद्र विक्की ने जिले के बलिदानी सैनिकों के देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें