फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला के लिए ग्रांट मांगने पर मोदी के मंत्री बोले, मैं गऊ वाला मंत्री नहीं हूं

Mon, 22 Aug 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी(जींद)
विज्ञापन
बीरेंद्र स‌िंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
गौशाला के लिए ग्रांट मांगी गई तो मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह ने ऐसा जवाब दिया, सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वे जींद में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही मन की बात जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से गौ सरंक्षण पर जोर दे रहे हों, लेकिन इस अभियान को लेकर उनके अपने मंत्री ही एकमत नहीं हैं।
विज्ञापन


यह बात जींद में 11 सितंबर को प्रस्तावित हरियाणा गौरव रैली की तैयारी को लेकर शनिवार को धनौरी गांव में आयोजित जनसभा में सामने आई। जनसभा में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह से जब भाजपा के प्रांतीय उप प्रधान धर्मपाल शर्मा ने गौशाला के लिए ग्रांट की मांग की तो उन्होंने कहा कि मैं गऊ वाला मंत्री नहीं हूं। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। 
 
विज्ञापन

खुद पर और विपक्ष पर भी ली जमकर चुटकी

चौधरी वीरेन्द्र सिंह - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि अकसर कुछ लोग कहते हैं कि उनकी गर्दन में सरिया है। केंद्र सरकार ने उन्हें इस्पात अर्थात सरिया मंत्रालय का मंत्री बना दिया। बीरेंद्र सिंह ने इनेलो पर भी राजनीति बाण छोड़ते हुए लोगों से चौटाला परिवार का पीछा छोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जमीन की जोत लगातार घटती जा रही है, जिससे किसान आर्थिक तंगी में फंसता जा रहा है। साथ ही पूर्व की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार में संलिप्त बताते हुए बीरेंद्र सिंह ने खुद को पाक साफ बताया। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार व गोलमाल किए वे जांच के घेरे में हैं, जबकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार व अन्य विवादित मामला कहीं भी विचाराधीन नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें