फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कैब यूनियन ने खोला मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठे दो सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर ट्राइसिटी कैब ड्राइवर यूनियन ने अब भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को यूनियन के सदस्यों ने पंजाब यूनिवर्सिटी जाने वाली सड़क पर दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक गाड़ियां खड़ी कर सड़क जाम की। इसके बाद यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह और सदस्य प्रिंस भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर एसडीएम सेंट्रल ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से बातचीत के बाद आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले का समाधान नहीं होता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
अमनदीप सिंह ने बताया कि कैब चालक पिछले 85 दिनों से अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में धरना दे रहे थे। उनका कहना है कि लगातार बढ़ते खर्च, कैब संचालन से जुड़ी परेशानियों और अन्य मांगों को लेकर यूनियन लंबे समय से प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख रही है, लेकिन समस्याओं का उचित समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि लगातार मांगों की अनदेखी के चलते अब उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है। सोमवार को सड़क जाम के बाद दो सदस्यों ने भूख हड़ताल शुरू कर प्रशासन पर मांगों के समाधान का दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें