फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से इंडस्ट्री को अच्छे दिन आने की उम्मीद

Fri, 11 Jul 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने पहले आम बजट से हर वर्ग का दिल जीतने की कोशिश की है। गृहणी से लेकर इंडस्ट्री तक सबको खुश करने की कोशिश की गई है। वीरवार को जैसे-जैसे बजट घोषित हुआ। उसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ था। वहीं एमआईए भवन में बजट सेशन के दौरान जमा हुए सभी उद्योगपतियों ने इसे संतुलित बताया।  
विज्ञापन


क्या कहते हैं उद्योगपति  
बजट से मिली इंडस्ट्री को नई दिशा
एमआईए के प्रेसिडेंट गुरपाल सिंह के मुताबिक वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट काफी बेहतर है। इससे सभी क्षेत्रों को फायदा होगा। बजट आम आदमी के साथ उद्यमियों के लिए भी अच्छा रहा है। जो 20 नए कलस्टर बनाने की घोषणा की गई है। उससे इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा।

रोजगार के अवसर मिलेंगे
एमआईए के जनरल सेक्रेटरी गगन छाबड़ा ने कहा कि बजट में जो स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाने का प्रस्ताव है, उससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, 24 घंटे बिजली मिलने से उद्योग तरक्की करेंगे। उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


ई-वीजा बेहतर प्रयास
पूर्व प्रधान, एमआईए अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारत के लोग अब ई वीजा अप्लाई कर सकते हैं। पहले यह सुविधा भारत में नहीं थी। इस फैसले से देश के हर वर्ग को फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें