फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः सुखना लेक पर बिना मास्क लगाए सैर करने निकला था बिजनेसमैन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 11:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सुखना लेक पर सैर करने निकले सेक्टर 28 निवासी एक बिजनेसमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने बिना मास्क पहनकर सैर करने का झूठा केस दर्ज किया है, जबकि सुखना पर सुबह 7 से शाम 7 बजे तक सैर करने पर कोई रोक नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि बिजनेसमैन राजकुमार बिना मास्क के सैर कर रहे थे। जब पकड़ा तो वे दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 188 के तहत मामला दर्ज की लिया।
विज्ञापन


सुखना लेक पर सुबह करीब 7.15 बजे सेक्टर 28 निवासी बिजनेसमैन सैर कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस टीम ने बिजनेसमैन समेत अन्य सभी लोगों को रोककर सैर करने लिए मना कर दिया। बिजनेसमैन ने पुलिस से सवाल किया कि जब सुबह 7 से शाम 7 बजे तक लेक पर सैर करने की कोई मनाही नहीं है तो उन्हें क्यों रोका गया।

काफी देर सवाल-जवाब के बाद पुलिस बिजनेसमैन को थाने लेकर पहुंची, जहां उनके खिलाफ बिना मास्क पहनकर सैर करने के आरोप में 188 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। बिजनेसमैन में कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया है वह मास्क पहनकर सैर रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को लॉकडाउन में पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से आठ लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 56 वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया, जबकि 16 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें