फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिवाली पर घर लौटने की होड़, बस अड्डों पर यात्रियों का सैलाब, सड़कों पर जाम

विज्ञापन
दिवाली के उपलक्ष्य सभी अपने घर जाने के लिए सेक्टर 43 बस स्टैंड पर पहुंचे जिस वजह से बस स्टैंड प
विज्ञापन
आईएसबीटी-43 व सेक्टर-17 पर दोगुनी भीड़, महिलाओं ने की स्पेशल बसों की मांग एचआरटीसी ने चलाईं अतिरिक्त 250 बसें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। दिवाली के पावन पर्व पर परिवार के साथ त्योहार मनाने की बेचैनी में शुक्रवार को चंडीगढ़ के प्रमुख बस अड्डों आईएसबीटी सेक्टर-43 व सेक्टर-17 पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के लिए रोडवेज बसों के टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। शनिवार-रविवार की छुट्टियों व तैयारियों को देखते हुए लोग जल्दबाजी में घरों को रवाना हो रहे हैं। शाम 4 बजे के बाद भीड़ चरम पर पहुंची जिसमें छात्रों के साथ निजी व सरकारी कर्मचारी भी शामिल थे। एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ व दिल्ली से 250 अतिरिक्त विशेष बसें चलाई हैं, लेकिन फिर भी टिकटों की किल्लत बनी हुई है।
अड्डों पर त्योहारी रौनक लेकिन व्यवस्था पर सवाल
आईएसबीटी-43 व सेक्टर-17 पर शाम से तांता लगा रहा। हर यात्री बस पकड़कर गांव-शहर की ओर दौड़ रहा था। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को यात्रियों की संख्या सामान्य से दोगुनी रही। आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी। प्रशासन ने ट्रैफिक सुचारू रखने व भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस व यातायात कर्मी तैनात करने की तैयारी की है। विशेष बसें 18-19 अक्टूबर को चंडीगढ़ से 54 व 48 बसें रवाना होंगी, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग फुल होने से काउंटर पर हलचल बनी हुई है।
विज्ञापन

महिलाओं की पुकार: स्पेशल बसें चलाए सरकार
यमुनानगर जाने वाली यात्री ज्योति ने बताया कि भीड़ इतनी है कि दो बसें निकल गईं जगह नहीं मिली। त्योहारों पर महिलाओं के लिए अलग बसें चलनी चाहिए। सेक्टर-17 पर अंबाला रवाना होने वाली सारिका ने भी सहमति जताई। दोनों अड्डों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर थी, ज्यादातर अकेले सफर कर रही हैं। यह मांग शहर की अन्य त्योहारी यात्राओं में भी उठती रही है जहां सुरक्षा व सुविधा का मुद्दा प्रमुख है।
विज्ञापन


सड़कों पर जाम का कहर, घंटों फंसे वाहन
घर लौटने की होड़ ने शहर के ट्रैफिक को चोक कर दिया। रेलवे स्टेशन, सेक्टर 52/53, ट्रिब्यून चौक से पोल्ट्री फार्म चौक व मटका चौक पर लंबा जाम लगा। कई वाहन घंटों फंसे रहे। सेक्टर 22, 21 व 19 मार्केट के पास भी ट्रैफिक रेंगता रहा। त्योहारी शॉपिंग की वजह से बाजारों में भीड़ बढ़ी जिससे जाम लग गया। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 22 वैकल्पिक पार्किंग साइट्स चिह्नित की हैं जो 2 से 21 अक्टूबर तक सक्रिय रहेंगी। दिल्ली-गुरुग्राम-नोएडा में भी इसी तरह का जाम देखा गया जहां ट्रैफिक पुलिस ने अवकाश रद्द कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें