फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तान गदर फोर्स के आतंकी शबनमदीप का सनसनीखेज खुलासा, टारगेट पर था सीएम सिटी का बस स्टैंड

Sat, 03 Nov 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
शबनमदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शहर पटियाला में दिवाली से पहले बस स्टैंड के नजदीक भीड़भाड़ वाली जगह पर ग्रेनेड फेंक कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था। यह सनसनीखेज खुलासा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकी माड्यूल खालिस्तान गदर फोर्स के गिरफ्तारी आतंकी शबनमदीप सिंह ने पुलिस पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


आतंकी शबनमदीप सिंह के मुताबिक उसके पाकिस्तान स्थित आका लगातार उसके साथ वाट्सएप व सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में थे और वह उस पर दिवाली से पहले ग्रेनेड से बड़ी वारदात करने को दबाव बना रहे थे। इस काम के लिए उसे 10 लाख रुपये मिलने थे। पहले की छोटी-मोटी वारदातों के लिए उसे एक लाख रुपये हासिल हो चुके थे। इसी बीच इंटेलीजेंस विंग की सूचना के आधार पर पुलिस ने शबनमदीप सिंह को पटियाला के डीएमडब्लयू रोड से बाइक पर जाते समय गिरफ्तार कर लिया। उसके पिट्ठू बैग से पुलिस को पिस्तौल समेत छह गोलियां, हैंड ग्रेनेड और खालिस्तान गदर फोर्स के स्टिकर व अन्य पाबंदीशुदा आतंकी जत्थेबंदियों के लैटर पैड बरामद किए गए थे। 

केस में गुरसेवक सिंह नाम का एक और युवक नामजद
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि शबनमदीप सिंह की निशानदेही पर उसके साथी गुरसेवक सिंह निवासी रतनगढ़ दिड़बा को भी इस केस में नामजद किया गया है। शबनमदीप सिंह से बरामद स्टिकर व लैटर पैड दोनों ने हरियाणा के शहर चीका से प्रिंट कराए थे। उधर शबनमदीप सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस ने उसका 6 नवंबर तक रिमांड हासिल कर लिया है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई रेफरेंडम 2020 की आड़ में पंजाब के नौजवानों की धार्मिक भावनाएं भड़का कर पंजाब के माहौल को खराब करने की फिराक में है। 
विज्ञापन


यू-ट्यब पर ली थी ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग
शबनमदीप सिंह ने जिस ग्रेनेड के जरिये पटियाला में बड़ी वारदात को अंजाम देना था, वह खन्ना-दोराहा नजदीक राष्ट्रीय मार्ग सड़क के साइन बोर्ड के नजदीक जमीन से मिला था। ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग शबनमदीप ने यू-ट्यूब जरिये हासिल की थी। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान यह बात भी सामने आई है कि शबनमदीप सिंह ने 10 अगस्त को समाना नजदीक गांव फतेह माजरी के ठेके के गेट पर तेल छिड़क कर आग लगाकर उसका अपने विदेशी आकाओं को अपलोड करके यह बताने की कोशिश की थी कि उसने वारदात को अंजाम दे दिया है। इसके अलावा उसने हरियाणा के थाना गुहला के गांव भटियां में खाली पड़े व सितंबर महीने में हरियाणा के थाना गुहला के गांव हेमूमाजरा में बंद पड़े भट्ठे में लेबर के क्वार्टरों को आग लगाकर वीडियो भी अपलोड किया था। इस काम के बदले उसकी बहन के खाते में 50 हजार रुपये और शबनमदीप सिंह ने समाना के मुथूट फाइनेंस के जरिये 25-25 हजार की दो किश्तें हासिल की थीं। 

सोशल मीडिया के जरिये गुरुद्वारा ननकाना साहिब के कराए गए थे दर्शन 
एसएसपी ने बताया कि पड़ताल के दौरान यह बात भी सामने आई है कि पाकिस्तानी इंटेलीजेंस अफसर जावेद खान के संपर्क में शबनमदीप सिंह जुलाई 2018 में आया था। उसने शबनमदीप सिंह की पटियाला के एक सिख गोपाल सिंह चावला के साथ जान-पहचान कराई थी। गोपाल सिंह ने सोशल मीडिया जरिये शबनमदीप सिंह को पाक स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब के सीधे दर्शन भी कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें