फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब नहीं थमेगी ट्राइसिटी में बसों की रफ्तार, हमेशा उपलब्ध होंगे पार्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में चलने वाली चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की एसएमएल बसों के रखरखाव में अब स्पेयर पार्ट्स की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सिटी बस सर्विसेज सोसाइटी ने एसएमएल बसों के स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए निर्माताओं, अधिकृत डीलरों और वितरकों को अंतिम रूप दे दिया है। इससे ट्राइसिटी में संचालित 170 एसएमएल बसों की मरम्मत और रखरखाव पहले से अधिक सुचारु हो सकेगा।
विज्ञापन

सीटीयू के तत्वावधान में कार्यरत चंडीगढ़ सिटी बस सर्विसेज सोसाइटी ने एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार की बसों के लिए स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति का वार्षिक दर अनुबंध एक वर्ष की अवधि के लिए किया है। सेवाएं संतोषजनक रहने पर अनुबंध की अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। सोसाइटी ने इस व्यवस्था के लिए पहले ई-टेंडर जारी किए थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माताओं, अधिकृत डीलरों और वितरकों का चयन किया गया। नई व्यवस्था के तहत जरूरत पड़ने पर बसों के स्पेयर पार्ट्स समय पर उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे मरम्मत में लगने वाला समय कम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें